{"_id":"676ee8636cee28c164009264","slug":"kotdar-trapped-in-not-giving-ration-after-getting-thumb-impression-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-129764-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अंगूठा लगवाकर राशन न देने में फंसा कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अंगूठा लगवाकर राशन न देने में फंसा कोटेदार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। अंगूठा लगवाकर राशन न दिए जाने के मामले में जल्द ही कोटेदार के खिलाफ गंभीर कार्यवाही हो सकती है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने अपनी आख्या एस डी एम बांसी को सौंप दिया है।
मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के निसहर गांव के कार्ड धारकों ने शिकायत किया था कि उनके गांव के कोटेदार ने कोटेदार पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारकों से अंगूठा लगवा कर खाद्यान्न का वितरण नहीं किया है।
ग्राम पंचायत निसहर के उचित दर विक्रेता सियाराम द्वारा कार्डधारकों से अंगूठा लगवाने के बाद भी खाद्यान्न वितरण नहीं किए जाने से नाराज गांव के लोगों ने कबरा निवासी ध्रुव कुमार चौधरी की अगुवाई में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की थी। इसके अलावा राशन डीलर पर कई प्रकार के आराेप भी लगए थे डिपो संचालक राशन वितरण में कई प्रकार की गड़बड़ियां करता है। बेहतर तरीके से राशन का वितरण नहीं किया जाता है। दो दिन बीतने के बाद भी जिम्मेदारों की निष्क्रियता से आक्रोशित कार्ड धारकों ने मंगलवार को बड़ी तादाद में तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और शिकायत की जांच एसडीएम बांसी ने तत्काल पूर्ति निरीक्षक मिठवल अर्चना सिंह को सौंप दिया।
विज्ञापन
इसकी जांचकर आख्या पूर्ति निरीक्षक ने एसडीएम को सौंप दी है। इस संबंध में एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि जांच में आरोप सही पाया गया है। कोटेदार के खिलाफ केस पंजीकृत किए जाने व दुकान निलंबित किए जाने की संस्तुति कर दिया गया है।े