फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kishore accuses the woman of forcibly having a relationship

किशोर ने महिला पर लगाया जबरिया संबंध बनाने का आरोप

Wed, 24 Feb 2021 09:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Kishore accuses the woman of forcibly having a relationship
किशोर ने महिला पर लगाया जबरन संबंध बनाने का आरोप
विज्ञापन

न्यायालय ने सदर पुलिस को दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एक महिला द्वारा परिचित किशोर पर उसके साथ अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने और ऐसा न करने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। किशोर के बड़े भाई ने यह आरोप लगाते हुए अदालत की शरण ली। अदालत ने सदर थाने को केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश करने का आदेश जारी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक का आरोप है कि उसके नाबालिग भाई से 10 जुलाई 2016 को एक महिला ने जबरन संबंध बनाए। इसके बाद लगातार संबंध बनाने का दबाव बनाती रही। ऐसा नहीं करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने और हत्या कर लाश नेपाल में फेंकवा देने की धमकी दी है। यह भी आरोप है कि महिला के कई अराजकतत्वों से भी अनैतिक संबंध हैं। 20 दिसंबर 2020 को वह महिला कुछ लोगों के साथ आवास पहुंची और भाई की अपनी बेटी से शादी कराने की बात कही। ऐसा न करने पर हत्या करा देने की धमकी भी दी। इससे वह बहुत डरा और सहमा हुआ है। युवक ने दो माह पूर्व इस मामले में न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय की ओर से सदर पुलिस को आदेश दिया गया है कि इस मामले में केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाए। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि न्यायालय की ओर से आदेश हुआ है। केस दर्ज करके मामले की विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed