फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   kishor duba

डूब रहे साथी बचाने की कूदा किशोर, डूबकर मौत

Tue, 21 Jul 2020 07:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
kishor duba
साथी बचाने में किशोर की डूबकर मौत
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के भावपुर गांव में देर शाम की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के भावपुर गांव में सोमवार देर शाम गड्ढे में डूब रहे साथी को बचाने में किशोर की डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर शव का पंचनामा करवा कर सुपुर्द कर दिया।

क्षेत्र के भावपुर गांव निवासी बिहारी, तारिक और शादाब सोमवार को गांव के पास गड्ढे की ओर गए थे। जहां बिहारी का पैर फिसलने से वह गड्ढे में चला गया और डूबने लगा। साथी को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए तारिक और शादाब भी गड्ढे में कूद गए। तारिक को तैरना नहीं आता था। इसलिए वह गहराई ज्यादा देख वापस बाहर आ गया। जबकि शादाब ने बिहारी को तो बचा लिया, मगर खुद डूब गया। जानकारी होने पर गांववालों ने शादाब को गड्ढे से बाहर निकाला और रात आठ बजे पीएचसी बांसी लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर पंचनामा कर शव सौंप दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सपा नेता चमन आरा राईनी ने परिवार को सांत्वना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed