फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kisan Samman Nidhi will be stopped for not doing e-KYC

ई-केवाईसी न कराने पर रोक दी जाएगी किसान सम्मान निधि

Sun, 06 Mar 2022 10:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi will be stopped for not doing e-KYC
ई-केवाईसी न कराने पर रोक दी जाएगी किसान सम्मान निधि
विज्ञापन

- अप्रैल में जारी की जाएगी 11वीं किस्त, 30 मार्च तक कराना होगा ई-केवाईसी
-खुद केवाईसी कर सकते हैं किसान
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को अब ई-केवाईसी कराना होगा। इसे न कराने पर नये वित्तीय वर्ष में लाभार्थियों को योजना से वंचित कर उनकी किस्तें रोक दी जाएंगी। ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया मार्च में ही पूरी करनी है, जो सत्यापन नहीं कराएंगे, अप्रैल में मिलने वाली किस्त रोक दी जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सरकार छह हजार रुपये की वित्तीय सहायता उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। यह धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में दो हजार रुपये प्रति किस्त के हिसाब से तीन बार में भेजी जाती है। अप्रैल में 11वीं किस्त जारी की जाएगी, इससे पहले ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

खुद भी कर सकते हैं सत्यापन
ई-केवाईसी का सत्यापन किसान खुद भी कर सकते हैं। यदि उनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो पीएम.किसान के वेब पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी का विकल्प चुनें। पोर्टल पर उनसे आधार नंबर मांगा जाएगा। पोर्टल पर सर्च ऑप्शन क्लिक करना होगा। इसके बाद पोर्टल मोबाइल नंबर की मांग करेगा। जिसे भरकर गेट ओटीपी पर क्लिक करना होगा। किसान के मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे पोर्टल पर भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। यदि किसान का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो उन्हें जन सुविधा केंद्र जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अनिवार्य है ई-केवाईसी कराना
जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि शासन से ई-केवाईसी कराने का निर्देश प्राप्त हुआ। पीएम किसान योजना में लाभार्थियों को ई-केवाईसी या बायोमेट्रिक सत्यापन कराना अनिवार्य है। किसान इसे मोबाइल फोन या जन सुविधा केंद्र की मदद से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। मार्च माह में प्रक्रिया हर हाल में पूरी कर लें ताकि अप्रैल में मिलने वाली किस्त के लिए किसानों को परेशान न होना पड़े।
आधार कार्ड अनिवार्य
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम का फायदा उठाने की सोच रहे हैं तो सबसे जरूरी आपका आधार है। बिना आधार के आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते। सरकार ने लाभार्थियों के लिए आधार अनिवार्य कर दिया है।

स्टेटस जानने की सुविधा
सरकार ने एक और बड़ा बदलाव किया कि किसान रजिस्ट्रेशन के बाद अपना स्टेटस खुद चेक कर सकते हैं। आवेदन की क्या स्थिति है, आपके बैंक अकाउंट में कितनी किस्त आ चुकी है आदि। अब पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपना आधार नंबर, मोबाइल या बैंक खाता नंबर दर्ज कर स्टेटस की जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed