फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kisan Inter College became winner in football

Siddharthnagar News: फुटबाल में विजेता बना किसान इंटर कॉलेज

Sat, 24 Aug 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Aug 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Kisan Inter College became winner in football
सिद्धार्थनगर। किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार में शुक्रवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेजबान टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। डीआईओएस ने मेडल देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार के ग्राउंड पर हुआ। इसका उद्घाटन संजय कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य उसका इंटर कॉलेज ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका बाजार और शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ के बीच हुआ, जिसमें शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ ने 4-0 से जीत दर्ज की। (ऋषभ मौर्य दो गोल, ओम मौर्य एक गोल और आदित्य मोदनवाल एक गोल)।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ और किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार के बीच हुआ। इसमें किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार 2-1 से विजेता बनी। (युवराज 2 गोल और ऋषभ 1 गोल)। बालिका वर्ग में किसान इंटर उसका बाजार की टीम ने प्रतिभाग किया, उसे विजेता घोषित किया गया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर ने बच्चों को मेडल और शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया। इस दौरान मनोज कुमार शर्मा, विनोद पांडे, आशीष मौर्य, विजय और रामदास आदि मौजूद रहे। मैच को संपन्न कराने में अवधेश कुमार सिंह, हौसला प्रसाद यादव, दौलत बाबू गुप्ता, सुनील कुमार और रत्नेश सिंह ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed