{"_id":"61ba24bcee6f4a17567c53a4","slug":"kisan-diwas-related-news-siddharthnagar-news-gkp4200028145","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं का त्वरित निदान करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं का त्वरित निदान करें: डीएम
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस पर भाकियू कार्यकर्ताओं से बात करते डीएम दीपक मीणा, सीडीओ प
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं का त्वरित निदान करें: डीएम
- विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में सुनी समस्याएं
- धान खरीद में अनियमितता की शिकायत की जांचकर कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किसानों की समस्याओं का त्वरित निदान किया जाए, इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। ये बातें डीएम दीपक मीणा ने विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में कही। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों की समस्याएं सुनकर निदान करने का निर्देश दिया।
किसान दिवस में उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्त को पढ़ा गया, जिसमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में खाद उपलब्ध है। जिस पर डीएम दीपक मीणा ने खाद की उपलब्धता एवं रैक का औचक निरीक्षण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी लेते हुए लाभार्थियों के खाते में धनराशि प्रेषित कराने का निर्देश दिया। डीएम दीपक मीणा ने संबंधित बीडीओ, ईओ नगर निकाय एवं सीवीओ को निराश्रित गोवंश को गोशाला में रखने का निर्देश दिया। धान खरीद में की जा रही अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी तथा एआर कोआपरेटिव को निर्देश दिया कि सहकारी समितियों तथा धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन किसानों से धान खरीद की जा रही है उनकी सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराते हुए भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीएम दीपक मीणा ने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को संबधित अधिकारियों को प्रेषित करके उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराये। उन्होंने किसान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों को आईजीआरएस पर दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ पुलकित गर्ग, एडीएम उमाशंकर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।
भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
भाकियू (अराजनैतिक) के जिला महासचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव ने किसान दिवस प्रभारी को किसानों की समस्याओं के निदान के ज्ञापन सौंपा। इसमें खाद एवं बीज की उपलब्धता समेत 22 बिंदुओं के निदान की मांग की गई है।