फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   kids learning traffic rules

Siddharthnagar News: बच्चे सीख रहे यातायात के नियम

Mon, 24 Jul 2023 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
kids learning traffic rules
-बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सड़क हादसों को रोकने के लिए विद्यालयों के बच्चों को यातायात नियम का पाठ पढ़ाया जा रहा है। जिसकी शिक्षा बच्चे अपने घर और आसपास के लोगों को देंगे। अगर स्कूल में पढऩे वाले बच्चे यातायात नियम के बारे में सही से जानेंगे तो सड़क हादसे कम होंगे। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें तीन विभाग के लोग कार्य कर रहे हैं।

देश में हर साल सड़क हादसों में कई लाख लोग जान गवां देते हैं। मरने वालों में सबसे अधिक संख्या 40 वर्ष से कम उम्र यानी युवा वर्ग है। इन सड़क हादसों में कमी लाने के लिए कई प्रकार के जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। बावजूद इसके हादसों में कमी नहीं आ रही है। अब तीन विभागों ने मिलकर स्कूली बच्चों को यातायात नियम के प्रति जागरुक करने की कवायद शुरू किया है। इसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित जिले के 250 राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित होने वाले जूनियर हाईस्कूल में भी बच्चों को यातायात नियम का पाठ पढ़ाया जा रहा है। यातायात नियम की जानकारी देने के साथ बच्चों को बताया जा रहा है कि वह अपने अभिभावक और घर के आसपास रहने वाले वाहन चालकों को यातायात नियम का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। जिससे लोगों में जागरुकता आए और नियम का पालन करके हादसे से बच सकें। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस की सहयोग से स्कूली बच्चों को जागरुक किया जा रहा है। वहीं यातायात प्रभारी अमरेश कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को जागरुक करने का कार्यक्रम चल रहा है। रैली भी निकाली जा रही है। जिससे लोग यातायात नियम का पालन करें।
विज्ञापन


---

बच्चों को दी जा रही ये जानकारी

कितनी उम्र के व्यक्ति वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें। तीन सवारी यात्रा न करें। अपने ही लेन में चलें और गति सीमित रहे। मुड़ते समय संकेत देकर वाहन को मोड़ें। 18 वर्ष से कम उम्र और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने सहित अन्य नियम के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed