{"_id":"5d8110668ebc3e012e1f3aa9","slug":"kidnep-siddharthnagar-news-gkp321985744","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को किया अगवा, पूछने पर मां-बाप को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को किया अगवा, पूछने पर मां-बाप को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर दलित उत्पीड़न और अपहरण केस
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। सोमवार की देर शाम घर से किशोरी अचानक लापता हो गई। जानकारी पर मां-बाप ने खोजबीन शुरू कर दी। दोनों ने गांव के एक युवक के घर जाकर बेटी के बारे में पूछा तो घर में मौजूद लोगों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। दोनों ने डुमरियागंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने मारपीट, दलित उत्पीड़न और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव के दलित परिवार की किशोरी (17) को गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। सोमवार की देर शाम करीब सात बजे घर से अचानक लापता हुई बेटी की खोज में जब उसके मां-बाप युवक के घर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। इससे लज्जित मां-बाप थाने पर पहुंचे। जहां दोनों ने रोते हुए अपनी आपबीती बताई। तहरीर देकर न्याय की मांग की। मंगलवार की सुबह न्यू पीएचसी डुमरियागंज में दोनों का चिकित्सीय परीक्षण करवाकर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, अपहरण और एससी-एसटी सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ अपहरण और दलित उत्पीड़न से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। मामला दलित उत्पीड़न से जुड़ा होने के कारण उसकी जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी महेन्द्र सिंह देव करेंगे।