फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kid kidnapped on the pretext of showing shop

दुकान दिखाने के बहाने बालक को किया अगवा

Sun, 23 Aug 2020 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Kid kidnapped on the pretext of showing shop
दुकान दिखाने के बहाने बालक को किया अगवा
विज्ञापन

लोटन। खाद की दुकान की जानकारी लेने की बात कहकर बाइक सवार ने 12 वर्षीय बालक को अगवा कर लिया। पुलिस की सक्रियता और ग्रामीणों के दौड़ाने पर बाइक सवार बच्चे को छोड़कर भाग गए। बच्चे को परिजनों को सौंपकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

लोटन निवासी शिवश्याम का बेटा रामलाल (12) रविवार दोपहर किसी काम से घर से बाहर निकला था। लोटन चौराहे पर एक बाइक सवार युवक आया और रामलाल से खाद की दुकान की जानकारी लेने लगा। दुकान दिखाने के बहाने बालक को बाइक पर बैठा कर फरार हो गया। घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने पहले बच्चे की खोजबीन की लेकिन कुछ पता न चला। इस पर लोटन पुलिस को सूचना दी। अपहरण की घटना पर लोटन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आस-पास के सभी थानों को सूचना भेजने के बाद चारों तरफ फैल गई। पुलिस के पीछा करने की जानकारी अपहरणकर्ता को हो गई। लोटन-सोहांस मार्ग पर स्थित खखरा बुजुर्ग गांव के पास लोगों ने बच्चे के चिल्लाते हुए देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार को दौड़ाने लगे उसी दौरान खखरा गांव के आगे बच्चे को छोड़ कर फरार हो गए। एसएचओ लोटन अवधनरायन यादव का कहना है कि बच्चे के पिता द्वारा तहरीर मिला था। बच्चे के मिलने के बाद उसके पिता को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed