फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Khunuva team defeated Shaheen Club Amhwa in night cricket tournament.

Siddharthnagar News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में खुनुवा टीम ने शाहीन क्लब अमहवा को हराया

Mon, 26 May 2025 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Khunuva team defeated Shaheen Club Amhwa in night cricket tournament.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लाॅक के टिकरिया चौराहे पर चल रहे कोड़रा ग्रांट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन एक में रविवार की रात तीन टीमों ने मैच खेले। इसमें खुनुवा इलेवन की टीम ने शाहीन क्रिकेट क्लब अमहवा को 40 रनों से हरा दिया। खुनुवा की टीम ने आठ ओवर के खेल में तीन विकेट गंवाकर 119 रन बनाए। जबकि शाहीन क्लब अमहवा ने आठ ओवर खेल कर चार विकेट गंवाकर मात्र 79 रन ही बनाए। खुनुवा की ओर से सर्वाधिक रन रमजान अली ने 30 गेंदें खेलकर 92 रन बनाए।
इसी प्रकार से अक्सा ज्वैलर्स टिकरिया व कपिलवस्तु अलीगढ़वा टीम का दूसरा मैच आठ ओवर का हुआ। अक्सा ज्वैलर्स की टीम ने 10 विकेट गंवाकर 86 रन बनाए। जवाब में उतरी अलीगढ़वा की टीम ने चार विकेट गंवाकर 69 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में टिकरिया की टीम ने 17 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

तीसरा मैच पूर्वांचल इलेवन टिकरिया व सेखवनिया के बीच छह ओवर का खेला गया। पूर्वांचल इलेवन ने एक विकेट गंवाकर 111 रन बनाया। जवाब में उतरी सेखवनिया की टीम ने चार विकेट गंवाकर मात्र 72 रनों पर ही सिमट गई। 39 रन से पूर्वांचल इलेवन की टीम ने मैच जीत लिया। सर्वाधिक रन आसिम कमाल ने 21 बाल खेलकर 61 रन बनाए। मैच के आयोजक तौसिफ ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इनाम देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed