फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Khajuria Road will be 13 meters wide...encroachments are being removed on their own

Siddharthnagar News: 13 मीटर चौड़ी होगी खजुरिया रोड...खुद ही हटा रहे अतिक्रमण

Sat, 24 Aug 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Aug 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Khajuria Road will be 13 meters wide...encroachments are being removed on their own
सिद्धार्थनगर। शहर के खजुरिया मार्ग पर चिह्नित अतिक्रमण प्रशासन की पहल पर बृहस्पतिवार को 50 लोगों ने खुद ही हटाना शुरू कर दिया है। इसमें 50 वर्ष पूर्व बने मकान भी शामिल हैं। प्रशासन ने 24 अगस्त को इस सड़क पर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया था। इससे अतिक्रमण से सकरी हो चुकी शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाली इस सड़क के चौड़ीकरण का रास्ता साफ होता दिख रहा है। अब यह सड़क सात मीटर की जगह 13 मीटर चौड़ी होगी, जिससे आवागमन दुरुस्त होगा। साथ ही जलनिकासी के लिए नाली निर्माण होने से सड़क पर जलभराव की समस्या से भी निजात मिल सकेगा।
विज्ञापन

पिछले पांच वर्ष से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुके शहर के खजुरिया मार्ग के चौड़ीकरण के लिए तहसील एवं नगर पालिका प्रशासन ने पैमाइश कर चिन्हांकन किया था। इसके तहत राजस्व टीम ने सड़क किनारे के 85 से अधिक मकान, दुकान एवं बाउंड्रीवाल को अतिक्रमण में चिन्हित किया था। साथ ही जिला पंचायत व सिद्धार्थनगर थाने का गेट व बाउंड्रीवाल और तहसील नौगढ़ के पिछले हिस्से का बाउंड्रीवाल भी अतिक्रमण में चिन्हित किया गया। जिसके बाद प्रशासन ने इन सभी अतिक्रमण को हटाने का निर्देश देते हुए 24 अगस्त को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। जिसके क्रम में शहरवासियों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खजुरिया मार्ग पर दुर्गेश गुप्ता, अमन गुप्ता, विजय, मनोज उर्फ मुन्ना तिवारी, कुलदीप, दिलीप पासवान, लालचंद व मनीष ने स्वयं ही अतिक्रमण में चिन्हित हिस्से को तोड़कर हटाते नजर आए। मकान के अतिक्रमण वाले हिस्से को हटा चुके समाचार पत्र वितरक विजय का कहना था कि अब प्रशासन को बिना पक्षपात के इस सड़क पर चिन्हित सभी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करनी चाहिए। कहीं भी चिन्हित अतिक्रमण से कम अथवा अधिक हिस्सा नहीं हटना चाहिए, जिससे प्रशासन का सहयोग करने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सड़क पर बिखरी ईंट, बंद रहा आवागमन
मुख्य मार्ग से खजुरिया मोड़ पर लोगाें के स्वयं अतिक्रमण हटाने से सड़क पर ईंट बिखरी नजर आ रही थी, जिससे यहां से आवागमन बंद रहा। कार व बाइक सवार लोगों को तहसील के किनारे से निकली गली से होकर इस मार्ग पर आवागमन करना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार को डेढ़ किमी लंबे खजुरिया मार्ग पर लोग जगह-जगह अतिक्रमण हटाते नजर आए। वहीं लोग रुक-रुक कर तोड़े जा रहे अतिक्रमण के लिए चिन्हित मकानों को देख रहे थे। लोगों का कहना था कि अब इस मार्ग पर आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा और कलक्ट्रेट, विकास भवन समेत अन्य सरकारी कार्यालयों आने जाने में सुविधा होगी।
--------------
पूर्व नपा अध्यक्ष ने स्वयं तोड़ी बाउंड्रीवाल
खजुरिया मार्ग पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमील सिद्दीकी का पैतृक मकान एवं शापिंग कांप्लेक्स स्थित है। मकान के सामने स्थित बाउंड्रीवाल एवं दुकान के सामने बने चबूतरा को प्रशासन ने अतिक्रमण में चिन्हित किया था। बृहस्पतिवार को पूर्व नपा अध्यक्ष ने बाउंड्रीवाल एवं चबूतरा तोड़कर हटा लिया। इसके साथ ही सपा नेता जुबेदा चौधरी ने भी अतिक्रमण में चिन्हित मकान के हिस्से को स्वयं हटा लिया। इससे पहले जिला पंचायत कार्यालय ने अतिक्रमण में चिन्हित बाउंड्रीवाल एवं गेट को स्वयं ही तोड़कर हटा लिया है। लोगों ने कहा थाना एवं तहसील की बाउंड्रीवाल भी प्रशासन को स्वयं तोड़कर हटाना चाहिए।
--------------
पुरानी नौगढ़ में भी हटेगा अतिक्रमण
शहर के पुरानी नौगढ़ हिस्से में भी मुख्य मार्ग की पैमाइश कर तहसील व नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण चिन्हित किया। पुरानी नौगढ़ पुल से कस्बा के मुख्य बाजार होते हुए एनएच बाईपास तिराहे तक चिन्हित मकान, दुकान एवं अन्य अतिक्रमण को हटाने का निर्देश एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र ने दिया। उन्होंने लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा है, अन्यथा की स्थिति में प्रशासन की ओर से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
----------------
किराए के मकान में गए इंद्रजीत, दुर्गेश
शहर के मुख्य मार्ग से खजुरिया मार्ग के मोड़ पर दोनों तरफ स्थित इंद्रजीत गुप्ता, दुर्गेश व अमन गुप्ता के मकान का अधिकांश हिस्सा अतिक्रमण में चिन्हित था। प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद दुर्गेश गुप्ता ने स्वयं ही मकान तोड़ना शुरू कर दिया। जबकि इंद्रजीत गुप्ता ने पांच बेटों व परिवार समेत डीएम से फरियाद की। दोनों लोगों ने स्वयं के पास इस मकान के अतिरिक्त कोई अन्य आवास नहीं होने की बात कही। बृहस्पतिवार को दोनों ने किराया का मकान लेकर सामान सहित परिवार को स्थानांतरित किया। लोगों ने इनके पुनर्वास के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।

---------------
खजुरिया मार्ग पर चिन्हित अतिक्रमण को हटाने के लिए समझाने बुझाने के बाद लोगों ने स्वयं ही कब्जा हटाना शुरू कर दिया है। जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है, उसको प्रशासन की तरफ से हटा दिया जाएगा।
-डॉ. ललित कुमार मिश्र, एसडीएम नौगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed