{"_id":"5a145cde4f1c1bc1678bcd29","slug":"kc-xi-won-the-match-from-manas-s-fifties","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानस के अर्द्धशतक से केसी इलेवन ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानस के अर्द्धशतक से केसी इलेवन ने जीता मैच
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि प्राचार्य एपी चंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में गोरखपुर क्रिकेट संघ की ओर से चल रहे जिला क्रिकेट लीग के दूसरे दिन मंगलवार को केसी इलेवन नौगढ़ व यंगिस्तान इलेवन के बीच खेला गया। केसी इलेवन ने यंगिस्तान को 78 रन से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। केसी इलेवन के कप्तान मानस सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
ओपनर बल्लेबाज रजीउल्लाह ने 31 रन व सचिन ने 8 रन बनाए। वहीं, कप्तान मानस सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। अजय वर्मा ने 7, उमंग ने 5, आदर्श ने 14, चंदन ने 5, आदित्य ने 16 रनों का योगदान रहा। केसी इलेवन ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 164 रन का लक्ष्य दिया, जिसके बदले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंगिस्तान टीम के ओपनर बल्लेबाज अर्जुन को बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सौरभ चौधरी भी तीन रन बनाकर आउट हो गए। विजय 1 रन, चंदन, धर्मराज खाता ही नहीं खोल पाए।
आदर्श दो रन, अशोक ने 7 रन बनाए। टीम से कासिम ने सर्वाधिक 18 रन बनाकर अपनी बनाए। पूरी टीम 86 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मानस सिंह को 50 रन व दो विकेट लेने पर दिया गया। मैच का उद्घाटन शिवपति पीजी कॉलेज के प्राचार्य एपी चंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में अंपायरिंग पीयूष सिंह, विपिन मणि त्रिपाठी व स्कोरर शुभम सिंह ने किया। इस दौरान आयोजक विवेक मणि त्रिपाठी, सोनू, राजेश, रिंकू, मोनू, दीपक कुमार, गौरव आदि मौजूद रहे।