फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   kavi sammelan

Siddharthnagar News: कवियों ने पेश कीं एक से बढ़कर एक रचनाएं

Wed, 15 Nov 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
kavi sammelan
फोटो---
विज्ञापन

साहित्य सुधा के बैनर तले हुआ कवि सम्मेलन, गोविंद ओझा की पुस्तक का विमोचन

सिद्धार्थनगर। शहर में मंगलवार रात साहित्य सुधा की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा प्रेम की पुस्तक प्यारी मां का विमोचन किया गया। मां को समर्पित पुस्तक के लोकार्पण में सभी कवियों ने मां के प्रति समर्पित रचनाएं पढ़ीं तो दर्शक ताली बजाने को मजबूर होते रहे।
साहित्य सुधा के अध्यक्ष डाॅ. विमल कुमार द्विवेदी ने मां को समर्पित अपनी भावपूर्ण कविता मेरी नन्ही हंसी से दुख दूर हो जाते तुम्हारे... को प्रस्तुत कर वात्सल्य भाव प्रस्तुत किया। डॉ. गोविन्द ओझा प्रेम ने प्यारी मां पुस्तक के प्रकाशन को अपनी मां को समर्पित किया। प्रेम का इक नया कारवां लिख दिया, लेखनी धन्य हो मैंने मां लिख दिया, प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

सलमान आमिर ने मां के कदमों में जन्नत है, चरण में चारों धाम है जैसी भावपूर्ण पंक्तियों से मां की ममता और महानता को सलाम किया।

कवि डाॅ. सुशील सागर ने अपनी रचना जिसको पाने के लिए रब भी तरसता होगा, ऐसी अनमोल दुआ सिर्फ मां ही देती है, प्रस्तुत कर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया।
एडवोकेट शादाब शब्बीरी की ग़ज़ल ख़ुद को बेदार कर लिया हमने ख़ूब सराही गई। शायर डाॅ. जावेद कमाल ने मां के हाथों की बनीं दो रोटियां अच्छी लगीं, पेश कर मां की अज़मत का बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ रचनाकार ब्रह्मदेव शास्त्री पंकज ने कलमकारों को समर्पित रचना दुनिया करेगी याद, ज़माने के बाद भी, ढूंढोगे मुझे जब भी, किताबों में मिलूंगा, प्रस्तुत कर कार्यक्रम को नई ऊंचाई प्रदान की।

सुप्रसिद्ध साहित्यकार नियाज़ कपिलवस्तुवी के संचालन में संपन्न कार्यक्रम में विजय कृष्ण नारायण सिंह, संघशील झलक, पंकज सिद्धार्थ, शिवसागर सहर, रामप्रकाश गौतम तथा अरुणेश विश्वकर्मा, सलोनी उपाध्याय आदि की रचनाएं भी खूब सराही गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed