{"_id":"676c853e7782d16d5c0cbf15","slug":"kasturbas-students-will-become-adept-in-sports-also-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-129629-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खेल में भी निपुण बनेंगी कस्तूरबा की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खेल में भी निपुण बनेंगी कस्तूरबा की छात्राएं
Thu, 26 Dec 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
-एक कस्तूरबा विद्यालय एक खेल योजना लागू, बालिकाओं की रुचि के अनुसार होगा खेल का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एक कस्तूरबा विद्यालय एक खेल योजना के तहत सभी 13 कस्तूरबा विद्यालयों की बालिकाओं को उनकी रुचि वाले खेल में निपुण बनाया जाएगा। कस्तूरबा विद्यालयों पढ़ने वाली बेटियों के लिए यह अच्छी शुरुआत है। शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
जिले में ब्लाॅक वार 13 कस्तूरबा बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें लगभग 1300 बालिकाएं शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। अब इन स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को खेलने का भी मौका मिलेगा। शासन ने एक कस्तूरबा विद्यालय एक खेल योजना लागू की है। छात्राओं की रुचि के मुताबिक खेलों का चयन किया जाएगा। छात्राओं की टीम तैयार कर संबंधित खेल में उन्हें पारंगत किया जाएगा। कस्तूरबा विद्यालय में होने वाली प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राएं सीधे राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगी।
-- -- --
इन खेलों में मिलेगा मौका
विभाग का कहना है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को 100 व 200 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, लंबी व ऊंची कूद, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो व जूडो खेलने का मौका मिलेगा। विद्यालय की छात्राओं की रुचि के अनुसार खेलों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
वर्जन
कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के लिए खेल योजना की शुरुआत की जा रही है। छात्राओं की रुचि के अनुसार खेल का चयन करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ खेल में भी निपुण बनाया जाएगा। -देवेंद्र पांडेय, बीएसए

पवन कुमार

पवन कुमार