{"_id":"60f426998ebc3e6d6209ae03","slug":"kasaudhan-vaishya-mahasabha-s-visit-reached-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp402273942","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौधन वैश्य महासभा की यात्रा सिद्धार्थनगर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौधन वैश्य महासभा की यात्रा सिद्धार्थनगर पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसौधन वैश्य महासभा की यात्रा सिद्धार्थनगर पहुंची
सिद्धार्थनगर। अखिल भारत वर्षीय कसौधन वैश्य महासभा के तत्वावधान में निकाली गई यात्रा रविवार को जिला मुख्यालय पहुंची। इस मौके पर समाज के लोगों ने पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया।
यात्रा के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र कसौधन ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में कसौधन समाज अपनी अपेक्षित भागीदारी नहीं प्राप्त कर पाया है। इसका मुख्य कारण कसौधन समाज का कई गुटों में बंटा होना है। इस लिए यदि सामाजिक, राजनीतिक भागीदारी प्राप्त करनी है तो कसौधन समाज को एकजुट होना होगा। उन्होंने प्रदेश में कसौधन समाज का पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र निर्गत कराना अपना मुख्य एजेंडा बताया। राष्ट्रीय संरक्षक शत्रुघ्न लाल ने समाज के लोगों को सांगठनिक पाठ पढ़ाया। राष्ट्रीय महामंत्री बृज किशोर कसौधन ने कहा कि हमें अपने संख्या बल के हिसाब से राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए।
प्रांतीय मीडिया प्रभारी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और शिक्षित युवा जब समाज की राजनीति से जुड़ेगा, तब निश्चित रूप से कसौधन समाज सशक्त होगा। अंत यात्रा को शोहरतगढ़ के लिए रवाना किया गया। जिलाध्यक्ष भीम चंद्र कसौधन की अध्यक्षता और जिला महामंत्री अजय कसौधन के संचालन में संपन्न कार्यक्रम को द्वारिका प्रसाद, संजय कसौधन, सत्य नारायण कसौधन, डॉ. एमपी कसौधन ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मिट्ठू कसौधन, शैलेंद्र कसौधन, राम चंद्र, जगदीश कसौधन, मुन्ना लाल, राजेंद्र कसौधन, अमित कसौधन, सौरभ कसौधन, ठाकुर प्रसाद, विजय कसौधन, नंद किशोर, रणजीत कसौधन आदि की उपस्थिति रही।