{"_id":"636955a10e4f7114962e73d6","slug":"kartik-purnima-will-celebrate-today-siddharthnagar-news-gkp4565404141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा आज, श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा आज, श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी
विज्ञापन
भारतभारी मेले में सजा मौत का कुंआ, झूला व दुकानें। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा आज, श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी
डुमरियागंज। भगवान विष्णु को प्रिय कार्तिक मास की पूर्णिमा मंगलवार को है। कार्तिक मास को पुण्य मास माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा के साथ पवित्र नदियों-सागरों में स्नान व दान का खास महत्व है। तहसील क्षेत्र के भारतभारी स्थित पवित्र सरोवर, राप्ती नदी व देईपार स्थित पोखरा सहित अन्य जगहों पर भारी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। पवित्र स्नान का क्रम सोमवार की देर रात्रि से ही शुरू हो हो गया।
भारतभारी में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा के मेले में शामिल होने और पवित्र स्नान के लिए दूर दराज से लोग सोमवार की शाम को ही भारतभारी पहुंच गए। यहां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा व पवित्र सरोवर में स्नान का विशेष महत्व है। इसलिए यहां पर हजारों लोग स्नान व पूजन के लिए जुटते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के स्नान और मेले के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारतभारी सहित शाहपुर, हल्लौर, देईपार, भानपुररानी, बेवा आदि स्थानों पर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। डुमरियागंज थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि भारतभारी में कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्नान और मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस, पीएसी तथा अग्निशमन दल के जवानों को मुस्तैद किया गया है। मेले की सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
प्रशासन ने मेले में की व्यापक व्यवस्था
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के भारतभारी मे आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेला एक सप्ताह से अधिक समय तक चलता है। यहां आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए तहसील प्रशासन ने सुरक्षा के साथ मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम किया है। मेला व्यवस्थापक रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि भारतभारी में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान को लेकर पवित्र सरोवर पर गोताखोरों की टीम लगाने के साथ ही नाव की व्यवस्था की गई है। मेला स्थल पर पथ प्रकाश व्यवस्था सुचारु बनाने के साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी और महिला कांस्टेबल को तैनात करने के साथ मेले पर नजर रखने के लिए 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र सरोवर में श्रद्धालु का स्नान सोमवार की 12 बजे रात्रि से शुरू हो जाएगा, जो मंगलवार की सुबह तक चलेगा।