{"_id":"5a4136124f1c1bc5758bb348","slug":"kapilavastu-festival-begins-in-color","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिलवस्तु महोत्सव का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिलवस्तु महोत्सव का रंगारंग आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु महोत्सव में दीप प्रज्वलन करते प्रभारी मंत्री और कैविनेट मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटी बुद्ध भूमि पर सोमवार को कपिलवस्तु महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक मुग्ध हो गए। गीत-संगीत के जरिए कलाकारों ने जहां लोगों का दिल जीता, वहीं लेजर शो से राजकुमार सिद्धार्थ के महात्मा बुद्ध बनने तक के वृतांत को दर्शाया। बुद्धं शरणम, धम्मं शरणम, संघं शरणम में जाएं... के उद्घोष के साथ महात्मा बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाकर संपूर्ण विश्व में दया, करुणा और प्रेम की स्थापना का संकल्प दोहराया गया।
जनपद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय महोत्सव की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सूबे के आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह, सांसद जगदंबिका पाल व अन्य जनप्रतिनिधि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ चरम पर पहुंचे उद्घाटन समारोह में जान फूंकी बीएचयू के छात्र आशीष शर्मा के भरत नाट्यम ने। आशीष ने लोक नृत्य के माध्यम से गणेश स्तुति की। रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के बच्चों ने सरस्वती वंदना और सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। शिवपति इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कपिलवस्तु गीत की प्रस्तुति दी। अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रदेश स्तरीय महोत्सव बनाने पर जोर दिया। कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपनी सांस्कृतिक विरासतों को सहेजन और उसे समृद्ध करने पर जोर दे रही है। अयोध्या में दीपोत्सव के साथ इसकी शुरुआत हुई थी, यह महोत्सव उसी की एक कड़ी है।
यह महोत्सव महात्मा बुद्ध से जुड़ा है, लिहाजा इसकी पहचान प्रदेश और देश स्तर पर होनी चाहिए। इसके लिए वह पूरा प्रयास भी करेंगे। आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने लखनऊ महोत्सव से इसकी तुलना करते हुए कहा कि यह महोत्सव पहले भी होता था, लेकिन इस बार यह आयोजन अद्भुत है। इस उत्सव के साथ जिले के विकास की नई शुरुआत हो रही है। सांसद जगदंबिका पाल ने कपिलवस्तु में पर्यटकीय विकास के लिए केंद्र सरकार की संचालित योजनाओं का जिक्र करते हुए इस स्थल को विश्व पटल पर पहचान दिलाने का वादा किया। समारोह में विधायक चौधरी अमर सिंह, श्यामधनी राही, डॉ. सतीश द्विवेदी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी धु्रव कुमार त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, अजय सिंह सेहरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल आदि मौजूद रहे। डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एडीएम गुरु प्रसाद गुप्त, प्रमोद शंकर शुक्ल, एएसपी अरविंद कुमार मिश्र आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।