फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kannauj police took a young man along for questioning in the teacher abduction case.

Siddharthnagar News: शिक्षक अपहरणकांड में पूछताछ के लिए युवक को साथ ले गई कन्नौज पुलिस

Sat, 18 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Kannauj police took a young man along for questioning in the teacher abduction case.
नेपाल में छिपे संदिग्ध की तलाश में दो दिन तक ढेबरुआ क्षेत्र में डेरा डाले रही टीम, स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई जानकारी
विज्ञापन

तुलसियापुर (सिद्धार्थनगर)। कन्नौज में शिक्षक के अपहरण के मामले की जांच कर रही कन्नौज पुलिस एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। टीम नेपाल में छिपे एक अन्य संदिग्ध की तलाश में दो दिन तक ढेबरुआ क्षेत्र में डेरा डाले रही लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की जानकारी होने से इन्कार किया है।

जानकारी के अनुसार, कन्नौज में शिक्षक के अपहरण के बाद आरोपियों ने नेपाल से मोबाइल फोन के जरिए फिरौती की मांग की थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर कन्नौज पुलिस ने अयोध्या से एक भारतीय युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उसे लेकर सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ क्षेत्र पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस नेपाल के कृष्णानगर में रहने वाले एक नेपाली युवक की तलाश कर रही थी। टीम ने दो दिनों तक उसकी तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इसके बाद कन्नौज पुलिस हिरासत में लिए गए युवक को अपने साथ लेकर वापस लौट गई।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिया गया भारतीय युवक नेपाल के कृष्णानगर में भारतीय और नेपाली मुद्रा के विनिमय (करेंसी एक्सचेंज) का काम करता था। हालांकि उसकी पहचान और निवास स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढेबरुआ के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि कन्नौज पुलिस ने इस कार्रवाई के संबंध में स्थानीय पुलिस को कोई औपचारिक सूचना नहीं दी थी, इसलिए उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed