{"_id":"66cc189ac1572e1b49012bb9","slug":"kanha-will-be-born-at-midnight-todaythere-will-be-auspicious-song-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-123009-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज आधी रात को जन्मेंगे कान्हा...होगा मंगलगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज आधी रात को जन्मेंगे कान्हा...होगा मंगलगान
Mon, 26 Aug 2024 11:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी शुरू, बाजारों में बढ़ी रौनक खरीदारों की जुट रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। सोमवार की आधी रात को कान्हा के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने के साथ महिलाएं खरीदारी में काफी दिलचस्पी दिखा रही हैं। बाजार में कान्हा के वस्त्र, मोर पंख, मटकी, आसन, पगड़ी, लटकन झूले लोगों को लुभा रहे हैं, इनकी मांग बढ़ने लगी है।
मंदिरों में कान्हा के स्वागत के लिए सजावट की तैयारियां शुरू हो चुकी है। मंदिरों में साफ-सफाई के साथ कारीगर आकर्षक लाइटों, फूलमालाओं व चमकीली लड़ियों से सजाने में जुटे हैं। जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्म से संबंधित सुंदर झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न तैयारियां की हैं। दुकानदार सुनील कुमार अग्रहरि ने बताया कि इस बार दुकानों पर विभिन्न डिजाइन में लड्डू गोपाल की सुंदर मूर्तियाें के साथ सुंदर वस्त्र, लटकन झूलें, बांसुरी व कई अन्य शृंगार के सामान भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
बाजार में दिल्ली के साथ वृंदावन व मथुरा से कान्हा जी की विशेष तरह की पोशाक व वस्त्र मंगवाए गए हैं। खास पीतल से निर्मित लड्डू गोपाल मेरठ, वृंदावन, दिल्ली व मुरादाबाद से मंगवाए गए हैं, इन्हें श्रद्धालुओं को वजन के हिसाब से दिया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार जन्माष्टमी पर उन्हें अच्छा कारोबार होने उम्मीद है।
विज्ञापन
डुमरियागंज मंदिर चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड रोड ,बैदौलागढ बाजार सहित अन्य कॉलोनियों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई दुकानों को लड्डू गोपाल व उनके शृंगार के सामान से सजाया गया है। कान्हा जी को झूला अत्यधिक प्रिय है, जन्माष्टमी पर्व के जन्म के दौरान उन्हें झूले पर जरूर बिठाया जाता है। बाजार में कई तरह के डिजाइन के झूले मंगवाए गए हैं। इनमें विभिन्न तरह के सोफा सेट भी शामिल हैं। घरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोरों से चल रही है।
श्रद्धालु पूजन सामग्री खरीदने के लिए भी बाजारों में उमड़ रहे है। पं. राकेश शास्त्री ने कहा भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र दिन सोमवार 26 अगस्त को अर्धरात्रि में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
-- -
बाजार में सामान दाम
लटकन झूले 200-2400
लड्डू गोपाल 180-2500
मुकुट 20-250
पगड़ी 30-180
लड्डू गोपाल वस्त्र 20-450
कान्हा वस्त्र 150-400
राधा वस्त्र 250-450
सजी बांसुरी 20-120
मोती माला 30-150
सोफा सिंहासन 80-250
पालकी 400-800
लाइट निर्मित फूल बंगला 500-2500
-- -- -- -- -- -
जन्माष्टमी पर झांकियां को दे रहे अंतिम रूप
तुलसियापुर। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं, वैष्णव जन उदया तिथि को देखते हुए 27 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जगह जगह झांकियां सजाई जाएंगी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर 26 अगस्त को अष्टमी तिथि के दिन रोहिणी नक्षत्र, वृषभ के चंद्र और सोमवार के दिन जयंती का दुर्लभ संयोग रहेगा। क्षेत्र के औदही कलां निवासी पं. गंगाराम तिवारी ने बताया कि योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के अष्टमी तिथि को आधी रात के वक्त रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। गृहस्थ लोग जन्मोत्सव मनाते हैं। ऐसे में देखा जाता है कि श्रीकृष्ण जन्म के समय अष्टमी तिथि है अथवा नहीं। वहीं वैष्णव जन सूर्योदय के समय अष्टमी तिथि होने पर उस दिन व्रत करते हैं। इस वर्ष 26 अगस्त को सुबह 08.20 बजे अष्टमी तिथि की शुरूआत होगी। यह 27 अगस्त की सुबह 06.35 बजे तक चलेगी। इसी तरह 26 अगस्त को रोहिणी नक्षत्र रात में 9:10 मिनट से शुरू होगा और 27 अगस्त की रात्रि में 8:23 बजे तक रहेगा। चंद्रोदय रात 11.05 बजे होगा। इस तरह श्रीकृष्ण जन्म के समय अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र मिल रही है।वहीं 27 अगस्त को सूर्योदय अष्टमी तिथि में 05.41 बजे होगा। इस तरह उदया तिथि से 27 अगस्त को अष्टमी का मान होगा। ऐसे में मंदिरों में और वैष्णव जन 27 को व्रत करेंगे।
-- -- -- --