फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jugdish Minar

... तो भूमाफिया ने नहर की पटरी भी बेच डाली

Wed, 25 Nov 2020 06:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Jugdish Minar
...तो भूमाफिया ने बेच डाली माइनर की पटरी
विज्ञापन

विकास भवन के सामने एनएच से गुजरे जगदीशपुर माइनर का हाल
18 मीटर चौड़ी माइनर हो चुकी थी लुप्त, कब्जा मुक्त करा रहा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विकास भवन के सामने से निकली 18 मीटर चौड़ी जगदीशपुर माइनर 600 मीटर की दूरी तक विलुप्त हो चुकी थी। भूमि खरीदकर यहां बसे लोगों ने ऐसा अतिक्रमण किया कि माइनर की दक्षिणी पटरी को तो अपने भवन का हिस्सा बनाया ही माइनर को पाटकर उत्तरी पटरी पर बनी सड़क तक पहुंच गए। लोगों का आरोप है कि भू-माफियाओं ने माइनर की पटरी तक बेच डाली थी, यही कारण है कि खरीदारों ने माइनर की जमीन पर कब्जा कर डाला था।
शहर का वीआईपी क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित होने के कारण जगदीशपुर माइनर के दोनों तरफ की भूमि बेशकीमती है। माइनर की दक्षिणी पटरी से सटी भूमि को खरीदकर 600 मीटर तक कई लोगों ने मकान बना रखा है। नहर पर सर्वाधिक अतिक्रमण दक्षिणी पटरी की तरफ बसे लोगों ने ही किया है। लोगों ने मकान बनाने के बाद पटरी को ही सहन बना लिया। कब्जे की हालत ऐसी कि नहर का गहराई वाला कुछ हिस्सा लोगों ने सिर्फ घर की जलनिकासी के लिए छोड़ा था और उत्तरी पटरी पर स्थित सड़क तक सहन बना लिया था। हालत यह थी कि 18 मीटर चौड़ी माइनर में सड़क समेत कहीं पर पांच से छह मीटर तो कहीं तीन से चार मीटर ही हिस्सा शेष बचा था।
विज्ञापन

बेशकीमत है माइनर की भूमि
विकास भवन के सामने स्थित भूमि की वर्तमान कीमत आसमान छू रही है। यहां दूर तक की भूमि भी पांच से 10 लाख रुपये तक प्रति मंडी की दर से बिक्री की जा रही है। पूर्व में इसकी कीमत लाखों में थी। ऐसे में नहर की भूमि भी करोड़ों की संपत्ति थी। शहर निवासी राकेश यादव कहते है कि भू-माफिया ने नहर किनारे भूमि के साथ ही पटरी की भूमि का भी सौदा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन भी चला कब्जा मुक्त अभियान
सिंचाई विभाग ने नौगढ़ और जगदीशपुर माइनर की भूमि कब्जा मुक्त कराने का अभियान बुधवार को भी चलाया। जेई एसके सिंह ने बताया कि कब्जा मुक्त अभियान के दौरान ही लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी जा रही है। दोबारा अतिक्रमण करने पर केस दर्ज करने के साथ ही जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

16 किमी माइनर हो रही कब्जा मुक्त
सिंचाई विभाग ड्रेनेज खंड की 10 किमी लंबी नौगढ़ माइनर और 5.9 किमी लंबी जगदीशपुर माइनर को कब्जा मुक्त कर रहा है। अतिक्रमण से विलुप्त हो चुकी माइनर की जेसीबी से खुदाई करवा कर सिंचाई विभाग उन्हें बेहतर स्वरूप दे रहा है। जेई एसके सिंह ने कहा कि माइनर के हेड से टेल तक पानी पहुंचाने के लिए कब्जा मुक्त अभियान जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed