{"_id":"6532ccbf2f472fb70a0b1c64","slug":"joint-secretary-gave-instructions-to-check-the-quality-by-inspection-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-6951-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संयुक्त सचिव ने निरीक्षण कर गुणवत्ता जांचने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संयुक्त सचिव ने निरीक्षण कर गुणवत्ता जांचने का दिया निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया मेडिकल कॉलेज व राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार की उर्वरक एवं रसायन विभाग की संयुक्त सचिव अनीता सी मेश्राम ने मेडिकल कॉलेज में निर्मित एसएनसीयू और राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने नीति आयोग की तरफ से मिली धनराशि से एसएनसीयू निर्माण के गुणवत्ता जांच कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव अनीता सी मेश्राम ने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने बताया कि यह कार्य एक वर्ष में पूर्ण हो जायेगा। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार बाजपेयी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके झा उपस्थित रहे। इसके बाद उन्होंने राजकीय पुस्कालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने राजकीय पुस्तकालय के कंप्यूटर कक्ष, वाचनालय कक्ष एवं पुस्कालय में आने वाले बच्चो के उपस्थिति पंजिका को देखा। पुस्कालय में उपलब्ध किताबों व उपस्थित बच्चों से तैयारी व पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। इस दौरान एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र उपस्थित रहे।