फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jogia captured the trophy by defeating Kathela

Siddharthnagar News: जोगिया ने कठेला को हराकर ट्राॅफी पर बनाया कब्जा

Sun, 28 Jan 2024 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Jogia captured the trophy by defeating Kathela
पकड़ी चौराहे पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में विजेता टीम को सम्मानित करते कमेटी क
-कठेला की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में चार विकेट गंवाकर 116 रन बनाए
विज्ञापन

-जोगिया की टीम ने 14 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। चौराहे पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को कठेला व जोगिया के बीच खेला गया। इसमें जोगिया ने दो विकेट से कठेला को मैच हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कठेला की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में चार विकेट गंवाकर 116 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए जोगिया की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में से 14 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने विजेता टीम को 25 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुकेश श्रीवास्तव, अमरेंद्र चौधरी, रामकेश यादव, अमन यादव, शिवांस श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल, कन्हैया गिरी, अंकित श्रीवास्तव, रोहन श्रीवास्तव, अजय वर्मा, जुगानी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
फोटो-
सीनियर में शोएब व जूनियर में सैयद हमजा ने मारी बाजी
बांसी। कस्बे के के निजी जिम पर 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दो पारियों में भार के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम पारी में शोएब चौधरी ने प्रथम, अंबुज दूबे ने द्वितीय व सूरज पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे पारी में सैयद हमजा ने प्रथम, श्रीयांक ने द्वितीय, आयुष श्रीवास्तव तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सौरभ त्रिपाठी, अमय पांडेय, बालजी श्रीवास्तव, हिमांशु मोदनवाल, रोहित श्रीवास्तव, अमीर हमजा, हर्ष पांडेय, अंकित पांडेय,मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed