{"_id":"6476381716318638160cf8cb","slug":"jewelery-worth-lakhs-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-gate-siddharthnagar-news-c-7-1-187651-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गेट का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण, नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गेट का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण, नकदी चोरी
Tue, 30 May 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 30 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
बांसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मिठवल चौराहे पर सोमवार की रात चोर एक घर के मुख्य गेट चैनल का ताला तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद नकदी और लाखों के आभूषण उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के मिठवल चौराहे से भतिजावपुर जाने वाली सड़क पर लालचंद मकान बनवाकर रहते थे। गृहस्वामी के अनुसार रविवार को मकान में ताला लगाकर परिवार के लोग भतिजवापुर चले गए थे। सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने चैनल का ताला तोड़कर मकान के अंदर जा घुसे और मकान में रखी आलमारी व बढ़ा बाक्स तोड़कर 25 हजार नगद सहित लाखों के आभूषण आदि पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी है। इस संबंध में कोतवाल बांसी अनुज कुमार सिंह ने बताया है की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत हो गया है। वह खुद मामले की जांच कर रहे हैं।