{"_id":"64739ea19fbadcf1580497d4","slug":"jcb-and-two-tractor-trolleys-caught-while-mining-siddharthnagar-news-c-7-1-184754-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खनन करते हुए जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खनन करते हुए जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
Mon, 29 May 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 29 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के नचनी गांव मे अवैध खनन कर मिट्टी की ढुलाई करते ट्रेक्टर ट्राली।
बांसी। शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के गांव नचनी में अवैध मिट्टी खनन कर रही एक जेसीबी सहित दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस व तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार रात में पकड़ कर सीज कर दिया है। यह कार्रवाई ग्रामीणों की सूचना पर हुई है।
क्षेत्र के नचनी गांव के ग्रामीणों की ओर से खनन की सूचना पर शनिवार की रात लगभग 11 बजे नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में नचनी गांव खनन स्थल पर पहुंची। संयुक्त टीम ने बिना परमिट मिट्टी की खुदाई कर रहे। एक जेसीबी सहित दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना में पहुचा दिया और चालक अंधेरे का फायदा उठकर फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की सख्ती के चलते कई दिनों से क्षेत्र में लोडर व जेसीबी से मिट्टी की खुदाई व ढुलाई कार्य रात में चल रहा है। जिसे प्रशासन की मुस्तैद के चलते शनिवार की रात में पकड़ लिया गया। इस संबंध में नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि एक जेसीबी सहित मिट्टी लोड दो ट्रालियों से लगे ट्रैक्टरों को थाने के सुपुर्द कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।