{"_id":"5efdd61c8ebc3e42c701f0f9","slug":"janral-ward-siddharthnagar-news-gkp356656091","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल वार्ड में भर्ती मरीज ट्रूनाट जांच में मिला पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल वार्ड में भर्ती मरीज ट्रूनाट जांच में मिला पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भर्ती मरीज ट्र ूनाट जांच में मिला पॉजिटिव
रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी में जुटा महकमा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती एक मरीज ट्रू नाट जांच में पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी में जुटा है। वहीं रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति राजस्व विभाग में तैनात है। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने 30 जून को उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जनरल वार्ड में भर्ती किया गया था। बृहस्पतिवार को ट्रू नाट मशीन से उसका सैंपल जांचा गया परिणाम कोरोना पॉजिटिव आया। रिपोर्ट देेख स्वास्थ्य कर्मी दहशत में आ गए। उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उसे देर रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। ड्यूटी में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को चिह्नित करके उनके सैंपल लिए गए। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती मरीज मधुमेह ग्रस्त है। ट्रू नाट जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जनरल वार्ड से मरीजों को हटाकर वार्ड को सील कर दिया गया है।