फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jam will increase on railway crossing route, gate will be closed 21 times a day

Siddharthnagar News: रेलवे क्रॉसिंग रूट पर बढ़ेगा जाम, दिन में 21 बार बंद होगा फाटक

Sun, 01 Dec 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 01 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Jam will increase on railway crossing route, gate will be closed 21 times a day
​सिद्धार्थ तिराहे के नजदीक स्थित क्रॉसिंग के पास लगा जाम
सिद्धार्थनगर। यदि आप शहर में कहीं जा रहे हैं तो रेलवे क्रॉसिंग की ओर से जाने से परहेज करें, क्योंकि सोमवार से पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन गोरखपुर-बढ़नी रूट से कर दिया गया है। इस कारण पहले की अपेक्षा 16 दिन तक 21 जोड़ी ट्रेनें गुजरेंगी और बार-बार बैरियर गिरने के कारण जाम की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन

शहर के सिद्धार्थ तिराहे स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर फाटक गिरने में जाम लगता है। सुबह पांच से शाम 5 बजे तक अब 21 जोड़ी ट्रेनें गुजरेंगी, जबकि पांच जोड़ी ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन से पहले करीब 16 जोड़ी ट्रेनों का आना-जाना होता था। रेलवे प्रशासन की ओर से संचालन सुगमता के लिए लखनऊ मंडल के गोंडा-बरूआचक स्टेशनों के मध्य इंजीनियरिंग कार्य किया जाएगा। इससे दो दिसंबर से 18 दिसंबर तक पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन बढ़नी मार्ग से किया जाएगा। पांच जोड़ी ट्रेन बढ़ने से दिन में करीब 21 बार शहर के मुख्य मार्ग का रेलवे फाटक गिरेगा, जिससे वाहनों से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

---
दिन में लगभग पांच घंटे बंद रहेगा फाटक
शहर का प्रमुख मार्ग होने से पूरे दिन छोटे बड़े वाहनों का आना जाना लगा रहता है। इससे कई बार ट्रेन के आने जाने से बार-बार फाटक को गिराना पड़ता है। एक बार फाटक गिरने से लगभग 15 मिनट तक आवागमन बाधित रहती है। ऐसे में 21 ट्रेनों के जाने से दिन में लगभग पांच घंटे तक फाटक बंद रहेगा। जबकि सुबह और शाम में स्कूली वाहन, ऑफिस के लिए जाने वाले लोग के साथ अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार एक ही साथ पैसेंजर के साथ मालगाड़ी का भी संचालन हो जाता है। इससे शहर के लाेगों काे राह बदलना पड़ता है। भीड़ के कारण कई बार लोग ओवर ब्रिज से होकर शहर के दूसरे तरफ जाने के लिए लगभग पांच किमी की दूरी तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इन ट्रेनों का हुआ मार्ग परिवर्तन
आनंद विहार टर्मिनस एक, आठ व 15 दिसंबर को चलने वाली 14012 आनंद विहार टर्मिनस-राधिकापुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। पांच, 12 एवं 19 दिसंबर को चलने वाली 15530 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। दो, चार, छह, नौ, 11, 13, 16 एवं 18 दिसंबर को चलने वाली 22532 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। दो, चार, सात, नौ, 11, 14, 16 एवं 18 दिसंबर को चलने वाली 14010 आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed