{"_id":"654fb71352c4ac85bb05425e","slug":"jam-in-city-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1031-366390-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शाम को बाजार में उमड़े लोग, पैदल चलने में भी छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शाम को बाजार में उमड़े लोग, पैदल चलने में भी छूटा पसीना
Sat, 11 Nov 2023 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने दीपावली की पूर्व संध्या पर पूजन सामग्री और मिठाइयों की खरीदारी की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर । दीपाेत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में दीपावली की पूर्व संध्या पर ही लोगों ने पूजन सामग्री और मिठाइयों की खरीदारी की। बाजार में भीड़ उमड़ी तो लोगों को राह चलने में पसीना छूटने लगा।
शाम को बाजार में इस कदर भीड़ रही कि शहर के रेलवे स्टेशन से सिद्धार्थ तिराहा और वहां से बांसी तिराहे तक जाम लगने लगा। नगर पालिका परिषद वाली गली में लगी दुकानों में लाेगों ने खरीदारी की। लोग बाजार में उमड़े तो शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति देखने के लिए मिली।
दीपावली को देखते हुए अस्पतालों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनरल सर्जन डॉ. डीसी चौधरी ने लोगों को सलाह दी कि खुशियों के पर्व दीपावली में कई बार पटाखें मुश्किलें पैदा कर देते हैं। एक पल की खुशियों के एवज में हमें भारी कीमत तक चुकानी पड़ सकती है। पटाखों से मिथेन, मैग्नीशियम ऑक्साइड, माइक्रो ऑक्साइड जैसे घातक तत्व निकलते हैं। हमारे स्वास्थ्य के लिए पटाखें घातक हैं। आतिशबाजी से दिल के दौरे, रक्त चाप, दमा, एलर्जी, ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए दमा एवं दिल के मरीजों को आतिशबाजी से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
हाथ में लेकर न जलाएं पटाखें
ऊंची आवाज वाले पटाखों से परहेज करें। इसे आबादी वाले क्षेत्र व घर के आसपास नहीं फोड़े
पटाखे फोड़ते समय पूरी सतर्कता बरतें, थोड़ी सी असावधानी आपको जला भी सकती है
ऊंची आवाज वाले पटाखे फोड़ते समय कान को बंद कर लें, कान का परदा फट सकता है
हाथ में लेकर पटाखे छोडऩे की बहादुरी नहीं दिखाएं
दमा, दिल के मरीज तथा उच्च रक्त वाले मरीज आतिशबाजी से दूर रहें
इस बात पर ध्यान रखें कि पटाखें से मिथेन, मैग्नीशियम ऑक्साइड, माइक्रो ऑक्साइड जैसे घातक तत्व निकलते हैं
झुलस जाएं तो क्या करें
जनरल सर्जन डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि पटाखे से जलने के बाद तुरंत जलने वाली जगह पर पानी डालें, हो सके तो फ्रिज का ठंडा पानी डालें। ठंडा पानी डालने से जलने वाली जगह पर फफोले नहीं पड़ते हैं। इससे जलन का जख्म अंदर तक नहीं जाता है। कभी भी कंबल या अन्य किसी कपड़े से नहीं ढके। झुलसे हुए व्यक्ति को तुरंत पास के किसी चिकित्सक के पास ले जाएं।
लाइसेंस देखकर खरीदें मिठाई
खुशियों के त्योहार दीपावली पर मिठाई की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। दीपावली में अपनों के बीच मिठाई बांटने की परंपरा है। इस बार बाजार में कई तरह भी मंगाई गई थी। हालांकि, घी के लडडू, काजू बर्फी, डोडा बर्फी व खोवे, सूखी मिठाइयों की खूब मांग है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के लाइसेंस प्राप्त करने वाले दुकानदारों को लाइसेंस लगाना अनिवार्य है। लाइसेंसी दुकानदारों की मिठाई पर भरोसा करें। हालांकि, मिठाई को सूंघकर, चखकर और दुकानदार के पुराने रिकॉर्ड के अनुसार भी परख सकते हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जीके दुबे ने बताया कि मिलावटी मिठाइयों की रोकथाम के लिए टीमों ने छापे मारा और जांच की। मिलावट का संदेह होने पर सैंपल लिया गया। हालांकि, त्योहार में भी टीम सक्रिय रहेगी। कहीं से शिकायत आएगी तो सैंपल लिया जाएगा।