{"_id":"6632bed6ee8067b71008cba4","slug":"jagdambika-pal-money-double-in-5-yers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-116705-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच वर्ष में दोगुनी हो गई जगदंबिका पाल की बैंक में जमा धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच वर्ष में दोगुनी हो गई जगदंबिका पाल की बैंक में जमा धनराशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल की बैंक में जमा धनराशि पांच वर्ष में दोगुनी से अधिक हो गई है। पाल ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्र के साथ बैंक में जमा धनराशि 32.65 लाख रुपये का ब्योरा दिया था। पांच वर्ष बाद अब 2024 के लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्र के साथ दिए ब्योरे में उन्होंने बैंक में जमा धनराशि 77 लाख रुपये से अधिक बताई है।
नामांकन पत्र के साथ बुधवार को दाखिल किए प्रपत्रों के अनुसार सांसद जगदंबिका पाल के पास 75 हजार और पत्नी स्नेहलता पाल के पास एक लाख रुपये नगदी है। सांसद के एसबीआई की संसद भवन शाखा में 77,21,033 रुपये जमा हैं। जबकि दूसरे खाते में 16,863 रुपये है। पत्नी स्नेहलता पाल के पांच खातों में 39 लाख रुपये से अधिक जमा है। सांसद के पास 81 लाख रुपये के विभिन्न कंपनियों में शेयर व बंध पत्र है। जबकि पत्नी स्नेहलता पाल ने विभिन्न कंपनियों में 21 करोड़ रुपये से अधिक निवेश किया है। सांसद के पास कोई वाहन नहीं है। पत्नी के पास वाहन के साथ ही 23 लाख से अधिक की ज्वैलरी है। असलहों के नाम पर सांसद जगदंबिका पाल व उनकी पत्नी स्नेहलता पाल के पास रायफल व रिवाॅल्वर है। प्रपत्र के अनुसार सांसद के पास 6.65 करोड़ और पत्नी के पास 6.42 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। सांसद जगदंबिका पाल 74.87 लाख रुपये के बैंक के बकाएदार भी हैं। वह वर्ष 1980 में अवध विश्वविद्यालय से परास्नातक हैं।
-- -- -- -- -- -- --
सांसद पर लग चुका है अर्थदंड
सांसद जगदंबिका पाल पर कोई भी आपराधिक मुकदमा लंबित नहीं है। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के एक मामले में उन पर अर्थदंड लग चुका है। जगदंबिका पाल पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में 25 जनवरी, 2019 में 200 रुपये का अर्थदंड लगा था। इसी के साथ ही मामले का निस्तारण भी कर दिया गया था।