फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   iti building not complete

छह वर्ष बाद भी अधर में राजकीय आईटीआई का निर्माण

Sun, 31 Jul 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
iti building not complete
बढ़नी क्षेत्र के मनिकौरा में निर्माणाधीन आईटीआई कालेज का भवन। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
छह वर्ष बाद भी अधर में राजकीय आईटीआई का निर्माण
विज्ञापन

- बढ़नी ब्लॉक के मनिकौरा में बन रहा है प्रशिक्षण संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के मनिकौरा में बन रहे राजकीय आईटीआई के निर्माण में देरी से स्थानीय छात्र-छात्राओं को तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा नहीं मिल पा रही है। विभाग के अनुसार समय से धन न मिलने व रास्ता न होने के कारण निर्माण में देरी हो रही है।
बढ़नी ब्लॉक में प्रशिक्षण संस्थान नहीं होने से यहां के छात्रों को बाहर जाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए वर्ष 2016 में तत्कालीन विधायक लालमुन्नी सिंह ने मनिकौरा में 627 लाख रुपये की लागत से राजकीय आईटीआई के निर्माण की स्वीकृति शासन से कराया था। जिससे क्षेत्रवासियों में बच्चों को आईटीआई करने की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी।
विज्ञापन

कार्यदाई संस्था सीएनडीएस निर्माण कार्य करा रहा है परंतु छह वर्ष बाद भी निर्माण अधूरा है। संस्था के ठेकेदार ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या वहां जाने के लिए रास्ता नहीं है। बरसात में वाहन से वहां नहीं जाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने भी अधिकारियों की बैठक में उठाया था। उन्होंने बंद निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए शासन को पत्र लिखा है। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बताया कि निरीक्षण कर कार्य में देरी का कारण पता किया जाएगा।
वहीं, कार्यदाई संस्था सीएनडीएस के जेई देवेंद्र प्रताप ने बताया कि शासन से रोक लगा हुआ है। जांच चल रही है। जैसे ही निर्देश व धन मिलता है कार्य शुरू हो जाएगा।
सीमा पर कॉलेज बनने से दोनों देश छात्रों को होगा लाभ
नेपाल सीमा पर मनिकौरा में राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण से दोनों देश के आसपास के छात्र-छात्राओं को यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इसके निर्माण से अति पिछड़े क्षेत्र में छात्रों को टेक्निकल प्रशिक्षण एवं डिग्री प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, लेकिन अधूरे निर्माण से आसपास के लोगों में निराशा व्याप्त है।
आईटीआई के निर्माण की जानकारी होने पर बड़ी प्रसन्नता हुई कि अब हमारे बच्चों को आईटीआई की शिक्षा प्राप्त करने के लिए घर से दूर नहीं जाना होगा, लेकिन छह साल में भी निर्माण पूरा नहीं हो सका।
- आशुतोष शुक्ल, मनिकौरा
राजकीय आईटीआई बन जाने से क्षेत्र के पिछड़ेपन का लगा धब्बा मिट जाता, लेकिन निर्माण की प्रगति धीमी होने से लोगों की आशाओं पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है।
- प्रेमचंद, अहिरौला
भवन के निर्माण में आ रही बाधाओं को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को सामंजस्य स्थापित कर शासन स्तर से दूर करने का प्रयास करना चाहिए। ताकि क्षेत्र के बच्चों को इसका लाभ मिल सके।

- हसमुल्लाह चौधरी, पूर्व प्रधान मनिकौरा
संस्थान में आने-जाने के लिए रास्ता नहीं है। जिससे वहां आवागमन में दिक्कत होती है। रास्ता बनवाने व रुके हुए निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने का प्रयास करना चाहिए।
- सगीर चौधरी, पूर्व बीडीसी मनिकौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed