फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Irrigation person's continue protest

मांगें पूरी होने तक डटे रहेंगे सिंचाई कर्मी 

Wed, 06 Apr 2016 11:44 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Wed, 06 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Irrigation person's continue protest
सिद्धार्थनगर मै  सिंचाई संघ के बैनर तले ड्रेनेज खंड के एक्सईएन कार्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को भी जारी रहा। 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आंदोलनरत कर्मचारी विभागीय अफसरों की बेरुखी पर आक्रोशित दिखे।
विज्ञापन


शीघ्र मांगें पूरी न किए जाने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी। राज्य कर्मचारी महासंघ ने भी धरनास्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।धरने में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की ज्यादातर मांगें स्थानीय स्तर की हैं, मगर एक्सईएन के उपस्थित न होने से इन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


 अफसर मनमानी करते हुए नियम विरुद्ध नियुक्त मुंशी को नहीं हटा रहे। ईपीएफ, जीपीएफ, सर्विस बुक बनाने, तीन मार्च के आदेश का पालन नहीं कराया जा रहा। जब तक ये मांगें पूरी नहीं होतीं, कर्मचारी संघ चैन से नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना देने वालों में अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र देव प्रसाद त्रिपाठी, रवीश अली, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय, शिवकुमार साहू, रामसहाय, वीरेंद्र कुमार, कल्पनाथ, मुहम्मद सिद्दीक, अशोक कुमार श्रीवास्तव, रामलौट आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed