फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Irate residents took to the streets due to waterlogging caused by the failure to construct the road.

Siddharthnagar News: सड़क निर्माण न होने से जलभराव आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे

Tue, 14 Jul 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 14 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Irate residents took to the streets due to waterlogging caused by the failure to construct the road.
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य न होने से लोग आक्रोशित हो गए। सोमवार को पकड़ी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों देख जिम्मेदारों के होश उड़ गए। किसी तरह ठेकेदार ने मान-मनौवल कर मंगलवार से काम शुरू होने का आश्वासन देकर शांत कराया। आश्वासन के बाद लोग लौटने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज तक जाने वाला पांच किलोमीटर संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे राहगीरों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 3200 मीटर सड़क के निर्माण कार्य के होने की स्वीकृति हुई थी, जिसकी टेंडर प्रकिया तीन माह पहले हो चुकी है। इसके बाद भी अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। इससे यहां पर लोगों को बरसात में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी मार्ग की खराब स्थिति और सड़क के निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग को लेकर अपना दल एस के शिक्षा मंच के प्रदेश सचिव अनिल चौधरी की अगुवाई में स्थानीय लोगों की उपस्थिति में सोमवार को धरना प्रदर्शन और संबंधित अधिकारी को ज्ञापन देने के लिए रणनीति बनी। इसके लिए लोग जुट गए थे।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी की सड़क का निर्माण करा रहे ठेकेदार अजय सिंह ने बताया कि इसका निर्माण कार्य मंगलवार से शुरू करा दिया जाएगा। ठेकेदार के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन नहीं हुआ। इस दौरान अनिल कुमार चौधरी, रामसुंदर, गोपाल, वीरु, धर्मपाल, गंगाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed