{"_id":"620939c455a0e71d7d633df4","slug":"investigations-were-done-at-many-places-in-barhni-siddharthnagar-news-gkp4268325143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़नी में कई स्थानों पर जांच की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़नी में कई स्थानों पर जांच की गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी में कई स्थानों पर जांच की गई
बढ़नी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्थायी निगरानी समिति ने रविवार को बढ़नी नगर सहित नेपाल जाने वाले मुख्य मार्ग और मिल कॉलोनी वाले रेलवे क्रॉसिंग पर जांच की। जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, उनसे पूछताछ की गई और उनके वाहनों और मोबाइल फोन नंबर को नोट किया गया।
मजिस्ट्रेट सतेंद्र यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए अस्थायी निगरानी समिति बनाई गई है। जिन जगहों पर समिति के लोगों की ड्यूटी लगेगी, वहां पर कई प्वाइंट पर आकस्मिक रुककर कार तथा अन्य वाहनों की जांच करनी है। चुनाव को प्रभावित करने वाली सामग्री, जैसे मादक पदार्थ, भारी मात्रा में रकम, जिसका कोई वैध कागजात न हो तथा भारी मात्रा में प्रचार सामग्री, जिसका कोई विवरण न हो, उसकी जांच कर बरामद करना निगरानी समिति का काम है।
बढ़नी बाजार में कई स्थानों पर रोककर आकस्मिक जांच की गई। इस दौरान सिपाही राजेंद्र प्रसाद गौड़, पन्ने लाल, महिला आरक्षी प्रियतमा, आरक्षी राघवेंद्र त्रिपाठी शामिल रहे।