फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Investigation started into allegations of bribery along with illegal mining

Siddharthnagar News: अवैध खनन के साथ रिश्वत के आरोपों की शुरू हुई जांच

Tue, 19 Dec 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Investigation started into allegations of bribery along with illegal mining
सिद्धार्थनगर। भनवानीगंज थाना क्षेत्र के बनगंवा नानकार गांव में मिट्टी अवैध खनन और नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। इस मामले की जांच एसडीएम डुमरियागंज इसकी जांच कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला का केस दर्ज करने के बाद दो लोगों को जेल भेज दिया गया है, जबकि मिट्टी खनन करने वाले व्यक्ति ने रायल्टी के कागजात प्रस्तुत करते हुए 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार डुमरियागंज महबूब आलम के अनुसार मिट्टी खनन की जांच करने और कागजात मांगने के दौरान पीछा करने पर वाहन में टक्कर मार दी थी। इस मामले में नायब तहसीलदार की तहरीर पर भवानीगंज पुलिस ने अज्ञात चालक सहित तीन लोगों पर केस दर्ज करके पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अज्ञात चालक की तलाश जारी है। इस मामले में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी डुमरियागंज को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मिट्टी खनन करा रहे बब्बू खान की तरफ से प्रशासन को पेश किए गए रॉयल्टी संबंधित कागजात में 2024 तक खनन करने के लिए वैद्य कागजात का दावा प्रस्तुत कर मिट्टी खनन को नियम और मानक के अनुरूप बताया है। चर्चा है कि लगभग डेढ़ बीघा में मिट्टी खनन का कार्य करवाया जा रहा था। इस संबंध में एसडीएम परवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर नायब तहसीलदार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी जाएगी। खनन स्थल का भी स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। मिट्टी खनन करा रहे व्यक्ति से रॉयल्टी संबंधित पत्र मांगा गया है। जिसकी जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसडीएम डुमरियागंज परवेंद्र ने बताया कि मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed