{"_id":"61e5a64d65800b7b304390d9","slug":"instructions-to-provide-facilities-at-polling-stations-siddharthnagar-news-gkp4240169156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश
विज्ञापन

बांसी। विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को एसडीएम जग प्रवेश ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां मौजूद सहूलियतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समय रहते सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने मतदान केंद्र बनाए गए, प्राथमिक विद्यालय गुलरिया राजा, प्रतापपुर, बसंतपुर आदि स्थानों का निरीक्षण किया। उनके साथ सीओ देवी गुलाम सिंह, कोतवाल संजय कुमार मिश्रा सहित अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
निरीक्षण के दौरान मातहतों से एसडीएम ने कहा कि मतदान केंद्रों को पूरी तरह से चाक-चौबंद किया जाए, ताकि वोटिंग के दौरान किसी को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। मतदान के समय किसी भी तरह की असुविधा उत्पन्न हुई तो उसके लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर, मास्क तथा अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता भी सुनिश्चित होनी चाहिए।