फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Instructions given in the case of filling fake muster roll

Siddharthnagar News: फर्जी मस्टरराेल भरने के मामले में दी हिदायत

Wed, 23 Jul 2025 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Instructions given in the case of filling fake muster roll
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़नी। ब्लॉक के कुछ ग्राम पंचायतों में मनरेगा श्रमिकों की फर्जी हाजिरी भरकर भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आया है। शिकायत आने के बाद बीडीओ अनिशि मणि पांडेय ने इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने तत्काल सभी ग्राम पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों और रोजगार सेवकों को निर्देश जारी किए हैं।
बीडीओ कार्यालय से जारी ग्राम पंचायतों में ई-मस्टररोल जारी कर फर्जी श्रमिकों की हाजिरी ली जा रही है, जबकि कार्यस्थल पर कोई श्रमिक मौजूद नहीं हैं। एमएमएस एप के माध्यम से निर्धारित समय के विपरीत फर्जी तरीके से हाजिरी लेने की बात कही गई है।
विज्ञापन

पत्र में यह भी उल्लेख है कि वर्तमान में वर्षा और धान की रोपाई के कारण कार्यस्थल पर काम संभव नहीं है, और ऐसी गतिविधियां मनरेगा अधिनियम के विरुद्ध तथा वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ ने सभी संबंधितों को मनरेगा गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य करने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी ग्राम पंचायत से ऐसी शिकायतें दोबारा मिलती हैं, तो संबंधित ग्राम रोजगार सेवक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी उनकी होगी।

बीडीओ अनिशि मणि पांडेय ने बताया कि मनरेगा में फर्जी हाजिरी को लेकर कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसका तत्काल संज्ञान लिया गया है। सभी संबंधितों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि मनरेगा गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाए। यदि भविष्य में ऐसी कोई अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed