फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Inspector asked for bribe to weaken the section in the case, audio goes viral

Siddharthnagar News: मुकदमे में धारा कमजोर करने के लिए दरोगा ने मांगी रिश्वत, आडियो वायरल

Fri, 01 Sep 2023 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Inspector asked for bribe to weaken the section in the case, audio goes viral
सिद्धार्थनगर। मुकदमे में धारा कमजोर करने के लिए दरोगा की ओर से ग्राम प्रधान से रिश्वत की मांग करने का आडियो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वायरल होने लगा। उसमें दरोगा साफ कह रहे हैं कि काम कर दिया है, रुपये दे दो, अभी बहुत कुछ हमारे हाथ में है। दरोगा जिले के त्रिलोकपुर थाने में तैनात हैं। मामला सामने आने के बाद एसपी ने सीओ डुमरियागंज को जांच करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। वहीं, आडियो वायरल होने के बाद महकमे में हलचल मची हुई है।
विज्ञापन


त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तेनुई गांव के प्रधान गुरु सहाय व राम सूरत के बीबी व बच्चों के बीच झाडू लगाने को लेकर आठ जुलाई को विवाद हुआ गया था। राम सूरत के द्वारा त्रिलोकपुर थाने में ग्राम प्रधान गुरू सहाय व उनके भाई बब्बन, दद्दन, रक्षाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दरोगा भीम सिंह को विवेचना मिली थी। उन्होंने राम सूरत की पत्नी प्रीतलता व पुत्री कविता तथा मां मंगरैली देवी और पुत्र अमित कुमार व साले के गवाही पर मुकदमा दर्ज कराया। उसके बाद गुरु सहाय को फोन कर आरोपी दरोगा भीम सिंह ने धारा कम करने के एवज में 40 हजार रुपये की मांग की। जिस गुरू सहाय ने 15 हाजर देकर बाकी पैसा बाद में देने की बात कही। उसी पैसे को लेकर प्रधान गुरू सहाय के भाई बब्बन को करीब दो सप्ताह से फोन कर पैसे की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

बार-बार रुपये न होने की बात बब्बन करता रहा। समय से पैसा नहीं देने पर दरोगा गाली कलौज के साथ धमकी देते थे। इसी बीच रुपये के लेनदेन का आडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसमें दरोगा कह रहे हैं कि वादे से मुकर रहे हो, जो काम बोले थे कर दिए, अब देने में क्यों परेशानी हो रही है। अभी हमारे हाथ में बहुत कुछ है। वह ग्राम प्रधान साहब साहब की रट लगाए पड़े हैं। कह रहे हैं साहब बहुत परेशान हैं, काम कुछ हो नहीं रहा है। भूले नहीं हैं, हम दे देंगे। इस बात का आडियो जब बाहर आया तो महकमे में हलचल मच गई। एसपी ने सीओ डुमरियागंज को जांच करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

आरोप झूठा, तोड़ मड़ोर कर पेश किया गया आडियो

वायरल आडियो को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। मैंने किसी से रुपये नहीं मांगे। सारे आरोप निराधार और बेबुनियाद है।

-भीम सिंह, आरोपी दरोगा

---

जांच के बाद हकीकत आएगा सामने

आडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। इस बारे में जांच शुरू की गई है। आडियो की सत्यता को परखा जाएगा। जांच के लिए पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट सौंपेंगे।


-सुजीत कुमार राय, सीओ डुमरियागंज

---

दरोगा और ग्राम प्रधान से वार्ता करने के संबंध में एक आडियो संज्ञान में आया है। आडियो की जांच कराया जाएगा। इसके बाद सत्यता पता चलेगा। जांच सीओ डुमरियागंज को सौंपा गया। जांच के रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभिषेक कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed