{"_id":"6a247c0a9e9b86836d05a171","slug":"inspection-of-khalilabad-bahraich-rail-project-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159374-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खलीलाबाद-बहराइच रेल परियोजना का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खलीलाबाद-बहराइच रेल परियोजना का किया निरीक्षण
Sun, 07 Jun 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
बांसी/ घोसियारी। खलीलाबाद वाया बांसी-बहराइच निर्माणाधीन रेलवे लाइन का शनिवार को डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने निरीक्षण किया। वतसा स्थित निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने रेलवे अधिकारियों से निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए टेस्टिंग लैब स्थापित करने का सुझाव दिया।
सांसद ने कहा कि वर्ष 2018 में रेलवे बोर्ड, रेल मंत्री और नीति आयोग स्तर पर प्रयास कर करीब पांच हजार करोड़ रुपये की लागत वाली 247 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना को मंजूरी दिलाई गई थी। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
कार्यक्रम में रेलवे के उपमुख्य अभियंता हर्षित कुमार ने बताया कि परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है और अगले दो वर्षों में खलीलाबाद से बांसी तक प्रथम चरण का निर्माण पूरा कर ट्रेनों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परियोजना की लगभग 33 प्रतिशत धनराशि खर्च की जा चुकी है और खलीलाबाद से बांसी तक भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण का कार्य पूरा हो चुका है।