{"_id":"6ad10f20a6298b165a0e601b","slug":"inquiry-initiated-against-nodal-officer-following-a-complaint-official-is-attached-to-sant-kabir-nagar-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-166542-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिकायत पर नोडल अधिकारी के खिलाफ जांच, संतकबीरनगर से संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिकायत पर नोडल अधिकारी के खिलाफ जांच, संतकबीरनगर से संबद्ध
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। निजी अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल के खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से हुई शिकायत की जांच चल रही है। जांच के दौरान उन्हें सिद्धार्थनगर से हटाकर संतकबीरनगर जिले से संबद्ध कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने डॉ. मानवेंद्र पाल पर कई आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की थी। मामले की जांच अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बस्ती मंडल (एडी हेल्थ) कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने सीएमओ कार्यालय में तैनाती के दौरान जांच प्रभावित होने की आशंका जताई थी। इसके बाद यह कदम उठाया गया।
प्रभारी अपर निदेशक डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि डिप्टी सीएम से शिकायत के बाद डॉ. पाल के खिलाफ जांच चल रही है। इसी क्रम में उन्हें संतकबीरनगर संबद्ध किया गया है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने बताया कि एडी हेल्थ के पत्र के क्रम में डॉ. पाल को कार्यमुक्त कर संतकबीरनगर के लिए रवाना कर दिया गया है।