फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Injured person dies in road accident

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

Tue, 08 Aug 2023 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 08 Aug 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Injured person dies in road accident
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग पर स्थित सेमरा मुस्तकहम गांव के पास चार दिन पहले हुए सड़क हादसे के शिकार व्यक्ति की मंगलवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र के लोग शोक में डूब गए।
विज्ञापन


क्षेत्र के झुडिय़ा गांव निवासी अखिलेश तिवारी (43) शनिवार को बाइक से सुबह दस बजे के करीब बांसी के लिए निकल रहे थे। अभी वह बांसी-धानी मार्ग स्थित सेमरा मुस्तहकम गांव के पश्चिम पहुंचे ही थे कि अचानक बांसी की तरफ से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे मेें अखिलेश के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिए। लेकिन परिजन लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए चले गए। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

संबंध में सकारपार चौकी प्रभारी रमेश कुमार साहनी ने बताया मामले की जानकारी है। लेकिन अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed