{"_id":"66b90db0fd37042c2e003624","slug":"information-given-about-sps-policies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-122351-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सपा की नीतियों के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सपा की नीतियों के बारे में दी जानकारी
Sun, 08 Dec 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 08 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सपा के छात्र, नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान के तहत रविवार को इटवा विधनसभा बढ़ाया चौराहे पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें लोगों को सपा की नीतियों के बारे में जानकारी देकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाया गया। सपा यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय सचिव/प्रभारी खुर्शीद अहमद खान ने कहा कि आज देश और प्रदेश की सरकार छात्र ओर नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसके कारण छात्र व नौजवान हतोउत्साहित हैं। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष कमाल अहमद, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव शाहिद हुसैन, मजदूर सभा के राष्ट्रीय सदस्य जुनैद अहमद, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष मो. हारुन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन