फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Information given about rights

Siddharthnagar News: अधिकार के बारे में दी गई जानकारी

Tue, 14 Nov 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 14 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Information given about rights
बांसी। मिशन शक्ति के तहत रतनसेन डिग्री कॉलेज में पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन

डॉ. अवनीश मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक मूल्यों और विचारों की बात की। उन्होंने सेक्युरलर और लिबरल अप्रोच पर जोर दिया। डॉ. अशोक कुमार पांडेय ने कहा 1928 में साइमन कमीशन के दौरान लखनऊ में उनपर लाठीचार्ज भी हुआ। इससे जुड़े रहने के कारण नेहरू को कई बार जेल जाना पड़ा। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता त्रिपाठी ने कहा पं. नेहरू भारत की बुनियादी एकता पर फोकस किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नेहरू ने उच्च शिक्षा की स्थापना करके वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा दिया। इस दौरान डॉ. विनोद कुमार, सौरभ, प्रवीण कुमार शुक्ल, राजेश सिंह, जंग बहादुर, भाष्कर आर्य, सुरेश, चन्द्रपाल, ध्रुवपति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed