{"_id":"6211277301281830a35bcb20","slug":"information-about-the-voting-process-siddharthnagar-news-gkp4274886115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई
सिद्धार्थनगर। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा बूथवार तैनात प्रेक्षकों को शनिवार को लोहिया कला भवन में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से मतदान कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस दौरान डीएम दीपक मीणा एवं सभी विधानसभा के प्रेक्षक मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ की प्रेक्षक अनुप्रेरणा सिंह, कपिलवस्तु के प्रेक्षक कमलकांत सरोज, बांसी के अशोक ए शिंगारे, इटवा के संजय दूबे और डुमरियागंज के प्रेक्षक भीष्म कुमार की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान ईवीएम तथा वीवी पैट को सेट करने और मॉकपोल प्रक्रिया, मशीन की सीलिंग, स्पेशल टैंग तथा एड्रेस टैग लगाना व निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रोफार्मा के बारे में जानकारी दी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मास्टर ट्रेनर को निर्देश दिए कि आप लोग सही ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसे अभी सही ढंग से जानकारी प्राप्त कर लें। इस दौरान प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक एवं सीडीओ पुलकित गर्ग ने प्रेक्षकों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी वीडियो क्लिप को दिखाया गया।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण दिया गया। प्रेक्षकों ने प्रशिक्षित मजिस्ट्रेट को संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथों पर तैनात करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड आरके सिंह आदि उपस्थित थे।