{"_id":"687a8cfa88a5126ec5066dbe","slug":"inflation-in-mustard-oil-hits-kitchen-crisis-siddharthnagar-news-c-7-jam1015-1006986-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सरसो के तेल में महंगाई की मार, रसोई पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सरसो के तेल में महंगाई की मार, रसोई पर संकट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। चार महीनों में सरसों के तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल मार्च में जहां सरसों का तेल फुटकर में 130 रुपये लीटर बिक रहा था, वहीं अब जुलाई तक इसकी कीमत 160 रुपये लीटर तक पहुंच गई है।
थोक बाजार में भी दाम 126 रुपये से बढ़कर 156 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष सरसों की पैदावार में आई कमी के चलते कच्चे माल की आवक घट गई है, जिससे कीमतों में उछाल आ रहा है। आमतौर पर एक बीघा खेत में एक से डेढ़ क्विंटल सरसों की उपज होती है, लेकिन इस बार यह घटकर केवल 80 किलो प्रति बीघा तक सिमट गई है।
इससे न केवल व्यापारियों को, बल्कि किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। फुटकर व्यापारी रंगीलाल चौहान ने बताया कि सरसों की पैदावार में कमी के चलते कच्चे माल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर सरसों तेल पर पड़ा है। अप्रैल से ही दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
्