फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Industry will be set up in Etwa, the wheel of development will move forward

Siddharthnagar News: इटवा में लगेगा उद्योग, आगे बढ़ेगा विकास का पहिया

Fri, 11 Aug 2023 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 11 Aug 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Industry will be set up in Etwa, the wheel of development will move forward
सिद्धार्थनगर। शहर से करीब 32 किमी दूर इटवा रोड पर रमवापुर कली में औद्योगिक ईकाइयां लगाने की पहल हुई है। करीब 30 वर्ष पहले यहां सुगर मिल थी, लेकिन मिल बंद होने के बाद वहां दो हेक्टेयर जमीन है, जहां उद्योग की नीव डाली जा सकती है। यदि उद्योग लगते हैं तो विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल विकास निगम की दो हेक्टेयर जमीन खाली पड़ी हुई है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने इस जमीन के रिकॉर्ड की जांच कराई है। जिलाधिकारी ने निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर औद्योगिक विकास के लिए इस जमीन की मांग की है। उन्होंने इस जमीन को उद्यमिता विकास केंद्र के नाम करने का प्रस्ताव भेजा है। प्रशासन की योजना है कि इस जमीन को मिलने के बाद यहां उद्योग का विकास हो सकता है। दो हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए आसपास की जमीन को भी खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में इन्वेस्टर्स समिट में 215 उद्यमियों व व्यापारियों ने दस हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने का अनुबंध किया है। इनमें से ज्यादातर उद्यमी जमीन के अभाव में उद्योग की नीच डालने के लिए कदम नहीं बढ़ा पा रहे हैं। सितंबर में प्रस्तावित उद्योगों को धरातल पर उतारने का लक्ष्य है। इस कारण प्रशासन ने इस जमीन को प्राप्त करने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिवासी भारतीय उद्यमी काजी मुख्तार अहमद ने कहा कि इटवा रोड पर उद्योग लगेगा तो इस क्षेत्र में विकास होगा और उद्यमियों, व्यापारियों को भी आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज ने बताया कि सुगर मिल की जमीन प्राप्त करने के प्रशासन ने प्रस्ताव भेजा है।


----

शुगर मिल की जमीन पर उद्योग स्थापित होगा तो स्थानीय क्षेत्र का भी विकास होगा। जहां उद्योग था, वहां उद्योग लगाना ही बेहतर विकल्प है।
-आनंद छापड़िया, व्यापारी इटवा
-----
इटवा में औद्योगिक इकाइयां लगेंगी तो पूरे जिले के विकास का रास्ता खुलेगा। जिले में उद्योग का अभाव है, जबकि काफी संख्या में युवा प्रवासी हैं।
-चिनकाऊ पाल, व्यापारी पहाड़पुर, इटवा

--------
वर्जन
इटवा क्षेत्र के रमवापुर कली की जमीन को उद्योग विभाग के नाम करने का प्रस्ताव भेजा गया है। यह जमीन मिल जाएगी तो मध्यम व भारी उद्योग शुरू करने का रास्ता आसान हाे जाएगा।
जयेंद्र कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed