{"_id":"1cd05f9fac9046aab4c17f4a5999c214","slug":"incroachment-on-footpath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध दुकानें खा गईं फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध दुकानें खा गईं फुटपाथ
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर प्रशासन की उदासीनता से सड़क किनारे सजने वाली दुकानों ने फुटपाथ को कब्जे में ले लिया है। फुटपाथों पर पर कहीं दुकानें सजती हैं तो कहीं स्थाई निर्माण हो गया है।
ऐसे में पैदल यात्रियों के लिए दौड़ते वाहनों के बीच से खुद को बचाते हुए निकलना एक मात्र विकल्प है। उनके लिए सुरक्षित घर से पहुंचने की गारंटी नहीं रहती।
तहसील मुख्यालय पर मंदिर चौराहे से भवानीगंज, बेंवा, शाहपुर और तेलियाना मोहल्ला सहित अधिकतर मार्गों पर फुटपाथ दिखते ही नहीं। जिस मंदिर चौराहे की पहचान डुमरियागंज से है, वहां की तस्वीर तो और भी डरावनी है। उत्तर से दक्षिण जाने वाली डुमरियागंज-बस्ती व डुमरियागंज-बढनी मार्ग की दोनों पटरियों के फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा है। दर्जनों जेनरेटर सेट भी फुटपाथ पर ही स्थापित है। ऐसे में सड़क पर पैदल चलने वालों को कब कौन सा वाहन ठोकर मार दे यह कहना मुश्किल है।