फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increased water level of old Rapti and Rapti

Siddharthnagar News: बूढ़ी राप्ती और राप्ती का बढ़ा जलस्तर, अन्य नदियां स्थिर

Fri, 25 Aug 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 25 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Increased water level of old Rapti and Rapti
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के भरवठिया एहतमाली में मदरसा के साथ ही गांव के लोगों के घरों के तरफ कटान
सिद्धार्थनगर। बारिश में कुछ कमी होने के कारण नदियों के बढ़ने की रफ्तार कुछ कम हुई है। जिले में शुक्रवार को राप्ती व बूढ़ी राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई लेकिन एक दिन पहले बुधवार की अपेक्षा बढ़त कम रही। मौसम विभाग के अनुसार बारिश कम होने का पूर्वानुमान है। यदि नेपाल की पहाड़ियों में बारिश कम हुई तो नदियों के किनारे बसे लोगों की चिंता कम हो जाएगी।
विज्ञापन


जिले में राप्ती नदी खतरे के निशान से चेतावनी स्तर से एक मीटर नीचे हैं, जबकि राप्ती और बूढ़ी राप्ती करीब आधा मीटर ऊपर चढ़ी है। हालांकि, ये बढ़त आठ घंटे के भीतर की है। इस कारण बांधों के किनारे बसे गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। उनकी चिंता है कि नेपाल की पहाड़ियों से पानी आया तो दो-तीन में ही नदियाें से ताबही शुरू हो सकती है।
विज्ञापन



प्रभावित गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
सिद्धार्थनगर।पिछले तीन दिनों से हो रही रुक रूक कर बारिश के बीच राप्ती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।नदी के बढ़ते पानी को देख जहां लोग बाढ़ की आशंका से दहशत में हैं, वहीं नदी के किनारे स्थित मदरसा के साथ करीब एक दर्जन से अधिक घरों पर खतरा मड़राता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भरवठिया एहतमाली गांव के पास से होकर बहने वाली राप्ती के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण गांव के लोग दहशत में हैं। गांव के वसीम,मोबीन,अब्दुल बारी,अबुशमां ने बताया कि हम लोगों के घर से मात्र छ: से आठ मीटर की दूरी तक नदी पहुंच चुकी है,वही बगल में स्थित मदरसा महेतुल्इस्लाम के अस्तित्व पर भी राप्ती में विलीन होने की आशंका बनी हुई है।इस संबंध में एसडीएम डुमरियागंज प्रवेंन्द्र कुमार ने कहा कि बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है।राप्ती के बढ़ते जलस्तर पर भी राजस्व कर्मी नजर बनाए हुए हैं, फिलहाल अभी बाढ़ जैसी स्थित नहीं है।

--------
नदियां का जलस्तर (मीटर में)

नदी खतरे का स्तर बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे, बृहस्पतिवार शाम 4 बजे
राप्ती 84.900, 82.820, 82.900

बूढ़ी राप्ती 94.550 , 91.760, 92.270

कूड़ा 83.520 , 85.300, 85.300

घोंघी 87.000 , 84.950, 84.950
बानगंगा 93.420 , 89.600, 89.500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed