फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increased vigilance on the border, CCTV footage being scrutinized

Siddharthnagar News: बाॅर्डर पर बढ़ी चौकसी, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

Sun, 01 Dec 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 01 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Increased vigilance on the border, CCTV footage being scrutinized
.यथार्थ अग्रहरि।
ढेबरुआ (सिद्धार्थनगर)। बढ़नी कस्बे से सटे नेपाल के कृष्णानगर से एक किशोर को अगवा कर गोरखपुर के पीपीगंज ले जाने की जानकारी के बाद बढ़नी और नेपाल के कृष्णानगर के व्यापारियों में दहशत है। नेपाल पुलिस ने शनिवार को जगह-जगह तलाशी ली और वाहनों की जांच बढ़ा दी है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। किशोर के पिता रामवतार का कहना है कि बेटे के लौटने के बाद उन्होंने बढ़नी सीमा पर एसएसबी को शिकायत पत्र दिया है। वहीं, पीपीगंज पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

बढ़नी बार्डर सीमा पर बृहस्पतिवार को नेपाल के कृष्णानगर निवासी यथार्थ अग्रहरि (14) को एक वैन में बैठे कुछ लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने अगवा कर लिया था। यथार्थ के मुताबिक उसके चेहरे पर रुमाल डालकर बेहोश कर बॉर्डर पार बढ़नी से गोरखपुर के पीपीगंज के पास जंगल में ले जाया गया। हैरान करने वाली यह बात है कि नेपाल से जब कोई गाड़ी भारतीय सीमा में प्रवेश करती है, तो दोनों देश की सुरक्षा एजेंसियां गहनता से जांच करती हैं। वैन की जांच पर ज्यादा जोर होता है क्योंकि ऐसी गाड़ियां कई आपराधिक मामलों में पकड़ी गई हैं। हालांकि नेपाल पुलिस इस मामले की तह तक जानने के लिए स्कूल के आसपास और नेपाल सीमा के अंदर जहां से वैन निकलने की आशंका है, वहां के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

00


रास्ता पूछने के बहाने वैन में सवार लोगों ने किया अगवा- किशोर का दावा, दो और लड़के अगवा कर रखे गए थे पीपीगंज में
संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरुआ। यथार्थ अग्रहरि का कहना है कि बृहस्पतिवार को नेपाल के कृष्णानगर में स्थित एक स्कूल से घर जाने निकल रहा था। इसी दौरान एक वैन में बैठे कुछ लोगों ने बुलाकर रास्ता पूछा और गाड़ी में बैठा लिया। वैन के एक व्यक्ति ने उसके चेहरे पर रुमाल डाल दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। यथार्थ का कहना है कि जब उसे होश आया तो वह एक जंगल में था। वहां दो लड़के और थे, उनके शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यथार्थ के मुताबिक जंगल में मिले लड़कों को देखने से लग रहा था कि वे भी अगवा कर वहां छिपाए गए हैं। यथार्थ पूरी रात रस्सी से बंधा रहा, शुक्रवार भोर में किसी तरह भाग कर पीपीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां एक महिला को पूरी बात बताई। उसी महिला से पीपीगंज में रहने वाली अपनी बुआ का घर पूछकर उनके पास पहुंचा। उसके बाद माता-पिता को सूचना दी गई। जानकारी के बाद परिजन पीपीगंज पहुंचे। यथार्थ के पिता रामअवतार अग्रहरि का दावा है कि बच्चे के साथ वह पीपीगंज पुलिस के पास गए और मामले की जानकारी दी इसके बाद बढ़नी के लिए रवाना हो गए। बढ़नी पहुंचकर बॉर्डर पर एसएसबी को पूरी जानकारी दी। बॉर्डर पर दोनों देशों से आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मामले को लेकर जांच में जुटी हैं।

00

सुरक्षा एजेंसियों को दी गई है मामले की जानकारी : खत्रीनेपाल थाना कृष्णानगर के इंस्पेक्टर सूरज खत्री ने बताया कि किशोर के पिता ने अपहरण की जानकारी दी है। इसके बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। किशोर और उसके पिता से मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। इस संबंध में भारतीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से भी मदद ली जा रही है। कृष्णानगर से किशोर को अगवा कर गोरखपुर ले जाए जाने के मामले की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को भी दी गई है। वहीं, गोरखपुर के पीपीगंज थाने के प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed