{"_id":"609ffa358ebc3e25fb1607e3","slug":"increased-surveillance-of-top-18-criminals-siddharthnagar-news-gkp3946958159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट जेलकांड के बाद पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट जेलकांड के बाद पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप-18 अपराधियों की बढ़ी निगरानी
चित्रकूट जेलकांड : जिला जेल पर पुलिस की पैनी नजर
एएसपी की अगुवाई में जेल का हुआ निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बागपत जेल में कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी की हत्या और अब चित्रकूट जेल में दो बदमाशों की गोली मारकर हत्या के बाद जेल में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं। वहीं शातिर किस्म के अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी तेज कर दी गई है। शनिवार को एएसपी की अगुवाई में पुलिस टीम ने जेल का निरीक्षण किया। हर बैरक में जाकर चेकिंग की और पश्चिमी यूपी के बड़े अपराधियों में शुमार योगेश भदौड़ा सहित 18 जिन्हें बदमाशों की निगरानी तेज कर दी गई है।
जेल में बढ़ते अपराध से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जेल में गैंगवार और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। चित्रकूट जेल में बंद पश्चिमी यूपी के बड़े अपराधियों गिने जाने वाले मुकीम काला और मराजुद्दीन उर्फ मेराज अली को अंशु दीक्षित नाम के बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अंशु भी मारा गया। जेल में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न होने पाए इसके लिए शासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। प्रदेश के सभी जेल में चेकिंग और बड़े माफियाओं को चिह्ति करके उन पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। शनिवार एएसपी सुरेशचंद रावत की अगुवाई में पुलिस टीम जिला कारागार पहुंची। यहां जेल प्रशासन व जनपद प्रशासन के मध्य समन्वय गोष्ठी की गई। जेल में निरुद्ध बागपत निवासी योगेश भदौरा सहित कुल 18 अपराधी चिह्नित किए गए। जिनकी न्यायालय उपस्थिति कराने पर आवागमन व अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जनपद की एसओजी टीम, क्विक रिएक्शन टीम को जेल परिसर की भौगोलिक स्थिति के संबंध में भ्रमण कराया गया। किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एसओपी तैयार की गई है। एएसपी ने बैरकों में जाकर व्यवस्था की देखी। वहीं पुलिस टीम ने सघन चेकिंग किया। एएसपी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया। इस दौरान एसडीएम अनिल रस्तोगी, सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह, जेल अधीक्षक अवधनरायन सिंह, एसओ सदर छत्रपाल सिंह, एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, जेल चौकी इंचार्ज हरेंद्र राय, एसआई अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।