{"_id":"67290e4bdc49e522af0a7495","slug":"increased-frequency-of-buses-yet-passengers-kept-wandering-for-seats-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-126748-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बसों के बढ़े फेरे फिर भी सीट के लिए भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बसों के बढ़े फेरे फिर भी सीट के लिए भटकते रहे यात्री
Mon, 04 Nov 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यात्रियों को सरकारी साधन नहीं मिलने से वह प्राइवेट साधन पकड़ने को मजबूर हैं। टैक्सी चालक उसका फायदा उठाकर भूसे की तरह भरकर यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता किसी दिन अनहोनी का कारण न बन जाए।
दीपावली के बाद अब छठ पर्व में लोग घर आने लगे हैं। रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या में इजाफा नहीं किया। कुछ स्थानों पर जाने के लिए फेरे बढ़ाए लेकिन उससे यात्रियों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। ट्रेन में भी सीट न मिलने से लोग प्राइवेट साधन पकड़ने को मजबूर हैं। सोमवार को रोडवेज पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। बस में जगह न मिलने से लोग खड़े होकर यात्रा किए। यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। रोडवेज पर गोरखपुर जाने के लिए बस पकड़ने आए ककरहवा निवासी भानू प्रताप ने बताया कि बस में जगह न मिलने से खड़े होकर यात्रा पर जाना पड़ रहा है। चेतिया निवासी कमलेश ने बताया कि गोरखपुर जाना था। ट्रेन में भी जगह नहीं मिली और बस में भी जगह न मिलने से मजबूरी में प्राइवेट साधन से जाना पड़ रहा है। इस संबंध में एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि बसों में सीट भरने के बाद तत्काल भेजा जा रहा है।