फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   inauguration postponed

टला सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

Wed, 22 Jul 2020 06:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
inauguration postponed
सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन टला
विज्ञापन

बीते सात माह से शुभारंभ के इंतजार में नए नाम का स्टेशन
एमपी के राज्यपाल के निधन से अचानक कार्यक्रम स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ रेलवे स्टेशन के परिवर्तित नाम सिद्धार्थनगर का उद्घाटन बुधवार को होना था। सभी साइन बोर्डों पर सिद्धार्थनगर के नाम का अंकन भी हो गया। इस बीच मंगलवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। लिहाजा सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के नाम से शुभारंभ के लिए अगली तिथि का इंतजार करना पड़ेगा।

लंबे संघर्ष और प्रयासों के बाद जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन नौगढ़ का नाम सिद्धार्थनगर करने संबंधी अधिसूचना प्रदेश सरकार ने 27 नवंबर 2019 को जारी की थी। इसके बाद प्लेटफॉर्मों पर लगे साइन बोर्ड पर सिद्धार्थनगर अंकन का कार्य शुरू हुआ ही था कि अचानक रोक दिया गया। विभागीय अफसरों का कहना था कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण नहीं हुई थीं। इस दौरान कोरोना के कारण लॉकडाउन घोषित हो गया। सोमवार को सीपीआरओ ने अचानक सूचना जारी की कि रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी मंगलवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए नए नाम का उद्घाटन करेंगे। स्टेशन का नाम महात्मा बुद्ध से जोड़े जाने पर जनपदवासी उत्साहित थे। इस बीच मंगलवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश से भाजपा के कद्दावर नेता लालजी टंडन का निधन हो गया। सरकार की ओर से राजकीय शोक घोषित किया गया जिसे स्टेशन के उद्धाटन का कार्यक्रम स्थगित हो गया। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शुभारंभ की अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed